मुकदमे में विवेचक पर लगे गंभीर आरोप

नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का है प्रकरण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ईटहुआ चंदौली निवासी देवशरण कुशवाहा की पुत्री के साथ इसी गांव के दो लड़कों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की थी इस संदर्भ में सलेमपुर कोतवाली में देव शरण कुशवाहा की प्रार्थना पत्र पर प्रार्थना पत्र के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर दिया । इस मुकदमे की विवेचना कर रहे विवेचक पर देवशरण कुशवाहा ने गंभीर आरोप लगाते हुए विवेचक इजहार खान पर विरोधियों से लाभान्वित हो उचित कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया और ये भी कहा कि मैं दिव्यांग व्यक्ति हु मेरे द्वारा लगातार थाने कोतवाली के चक्कर लगाए जा रहे है । लेकिन विवेचक द्वारा कोई उचित कार्यवाही ना करते हुए मुझसे सुलह करने को कहा गया और मुझसे पैसे की भी मांग की गई । जब इस प्रकरण की सूचना पत्रकारों को हुई तो उन्होंने देव शरण कुशवाहा से संपर्क कर इनके समस्या को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चलाया जिसके बाद पुलिस महकमा अब जगा है और इस पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला को मिली है । क्षेत्राधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विवेचक को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए है और देवशरण कुशवाहा से भी मुलाकात कर पूरे प्रकरण को जाना है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा में “नकल महायज्ञ” का खुलासा: मिश्रित सीटिंग ध्वस्त, वाइस रिकॉर्डिंग बंद, शिकायतकर्ता ही हटाए गए

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बोर्ड परीक्षा में नकल महायज्ञ का सनसनीखेज खुलासाकुशीनगर बोर्ड परीक्षा इस…

43 minutes ago

CTET पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरियों की जानकारी

DSSSB Recruitment 2026: 911 पदों पर बंपर वैकेंसी, 24 फरवरी से आवेदन शुरू, ऐसे करें…

1 hour ago

चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: तेज बारिश में गिरी एयर एंबुलेंस, 7 की मौत

रांची (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)चतरा सिमरिया कसारी जंगल विमान हादसा: बारिश, धमाका और आग की…

2 hours ago

मऊ में DIG का थाना दक्षिण टोला का वार्षिक निरीक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। DIG आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक इलामारन के…

4 hours ago

मोहन सेतु निर्माण में कटान से रुकावट, 10 नए पीलर बनाने की तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ की मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र में सरयू नदी…

5 hours ago

महराजगंज: बीआरसी घुघली में फूटा शिक्षकों का गुस्सा, काली पट्टी बांधकर लिया प्रशिक्षण

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ 26 फरवरी को होगा महा घेराव महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर…

5 hours ago