नायब तहसीलदार और लेखपाल पर लगे गंभीर आरोप

जांच रिपोर्ट पक्ष में लगाने के लिए रुपए मांगने का आरोप

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर तहसील में तैतात एक लेखपाल और नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगे है यह आरोप भटनी थाना क्षेत्र के बेलवा बाबू निवासी प्रेम शाही और इनके परिवार के लोगो द्वारा लगाया गया है ।यह पूरा परिवार छोटे छोटे बच्चो के साथ समाचार लिखे जाने तक तहसील परिसर में नायब तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना देते हुए बैठा था । बेलवा बाबू थाना भटनी तहसील सलेमपुर निवासी प्रेम शाही जो की परिजनों के अनुसार 2019 से मानसिक रूप से बीमार है जिनका इनके परिजनों ने खेती बारी कर देश के कई मानसिक अस्पतालों में इलाज कराया है इनके बीमारी की दशा में इस पूरे परिवार की जिम्मेदारी इनकी पत्नी शीला शाही ने उठाया और अपने कंधो पर पति के इलाज से लेकर बेटियो की शादी बेटे की शादी सब कुछ खुद खेती कर किया लेकिन इस परिवार पर दुखों का पहाड़ 2024 में टूट पड़ा जब एक सड़क दुर्घटना में शीला देवी की मृत्यु हो गई । इनके मृत्यु के पश्चात इनके परिजनों ने किसान दुर्घटना बीमा के लिए आवेदन किया जिसकी जांच वर्तमान लेखपाल विपिन कुमार को मिली विपिन कुमार इस की जांच करने गए और परिजनों के अनुसार उन्होंने इनके 20 हजार रुपया मांगा अन्यथा की स्थिती में जांच रिपोर्ट इनके विरोध में लगाने की बात कही जिसपर इनके परिजनों ने वर्तमान में पैसा ना होना और बाद में देने की बात कही ।लेकिन पैसा ना मिलने से खार खाए लेखपाल ने अपने रिपोर्ट में लिखा कि प्रेम शाही द्वारा बताया गया कि सारी जमीन मेरी है और मेरे द्वार है खेती की जाती है ।मेरा एक बेटा है जो बाहर रह कर प्राइवेट कंपनी में कार्य करता है । जबकि खुद प्रेम शाही ने तहसील में पत्रकारों के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि ऐसा नहीं है मेरे बीमार होने के बाद से मेरी पत्नी द्वारा खुद खेती कर परिवार का भरन पोषण किया जाता रहा है । प्रेम शाही के परिजनों ने इस रिपोर्ट के खिलाफ दुबारा जांच के लिए आवेदन किया तो जांच नायब तहसीलदार गोपाल जी को मिली परिजनो के अनुसार नायब तहसीलदार ने भी कुछ पैसे की मांग की लेकिन पत्नी के मृत्यु के बाद इस परिवार की आर्थिक हालात इस लायक नहीं थे कि यह परिवार सरकारी कर्मचारियों के मांगो को पूरा कर पाए तो नायब तहसीलदार ने भी इनको किसान दुर्घटना बीमा के लिए अपात्र बना दिया । अब यह पूरा परिवार न्याय की आश में सलेमपुर तहसील पहुंचा और घंटो नायब तहसीलदार के कार्यालय के सामने बैठे रहे और लोगो से अपनी आप बीती बताते रहे । प्रेम शाही के साथ इनका पुत्र हरीश शाही ,इनकी पुत्रियां प्रतिभा शाही,रश्मि शाही,खुशबू शाही ,अपने छोटे छोटे बच्चो के साथ तहसील प्रांगण में धरने पर बैठे हुए है और पैसा ना मिलने से नाराज राजस्व अधिकारियों द्वारा कागजातों में हेर भेर कर रिपोर्ट लगाने की बात कहते रहे ।इस संदर्भ में कांग्रेस नेता अभिनीत उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी देवरिया तत्काल दोषी अधिकारियों पर उचित कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवार को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाए ।वही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सतीश कुमार ने भी इस परिवार के समर्थन करते हुए कहा कि जिस प्रकरण पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है इसको जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लेते हुए एक त्रिस्तरीय कमेटी बना प्रकरण की जांच कराई जाए और ग्रामीण और क्षेत्रीय लोगो का व्यान लेकर यदि महिला सच में किसानी का कार्य करती थी तो योजना का लाभ इनको दिया जाय । इस संदर्भ जब नायब तहसीलदार गोपाल जी से वार्ता की गई तो उन्होंने सारे आरोपों को एक शिरे से खारिज करते हुए महिला का इस योजना के लिए अपात्र होना बताया ।

Karan Pandey

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

6 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

14 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

14 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

14 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

14 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

14 hours ago