पूर्व प्रधान व साथीयों पर लगे गंभीर आरोप

पूर्व प्रधान और उनके सहयोगियों पर सरकारी कार्य में बाधा जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करने सहित कई गंभीर आरोप

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
भाटपार रानी तहसील के बनकटा थाना क्षेत्र के बनकटिया दुबे विद्युत उपकेंद्र पर तैनात वर्तमान अवर अभियंता अवधेश प्रसाद द्वारा स्थानीय बनकटा थाने में तहरीर दे कर खुद के द्वारा किए जा रहे कार्य एवं विद्युत विभाग के विभागीय ओटीएस योजना के चेकिंग कार्य के दौरान अकारण स्वयं सहित अपने अधिनस्थ सहकर्मियों संग बनकटा थाना क्षेत्र स्थित सोहनपुर बजार के पश्चिम छोर पर सरकारी व विभागीय ओटीएस योजना के कार्य के दौरान सोहनपुर निवासी एवं पूर्व ग्राम प्रधान पर सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करने सहित क्षेत्र में आने पर देख लेने सहित जान माल की धमकी दिए जाने का आरोप लगाते हुए पूर्व प्रधान एवं अन्य संबंधित जनों के विरुद्ध बनकटा थाने में तहरीर दे कर कार्यवाही की मांग किए हैं।बताते चलें कि सोमवार 24 फरवरी 25 के सायं समय करीब 3:25 बजे के आस पास जैसा कि आरोप है उपरोक्त पूर्व ग्राम प्रधान अभय यादव
अपने समर्थको सहित वहां आ धमके जहां विभागीय कार्य का निष्पादन विभाग के अवर अभियंता अपने अधीनस्थों सहित संपादित कर रहे थे। कि वहां अचानक से आ धमके पूर्व ग्राम प्रधान एवं उनके समर्थक विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर जाती सूचक शब्दों के प्रयोग करने के साथ ही हमलावर हो गए एवं कर्मियों पर हमला बोल दिया। साथ ही अपने द्वारा दिए तहरीर में ऐसे माहौल में सरकारी विभागीय कार्य कर पाना असंभव बताया है। उनके दिए तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी किसी अवर अभियंता संग इनके द्वारा अपने गोल एवं समर्थकों सहित ऐसी घटना को अंजाम दिया जा चुका है। जिससे निर्भय पूर्ण तरीके से सरकारी एवं विभागीय कार्य संपादित किया जाना संभव नहीं रह गया है अतः इस पर कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है। वहीं विभागीय कार्यवाही की मांग करने आए विद्युत विभाग के तहसील स्तर विद्युत अधिकारी एसडीओ महोदय के साथ भी आन ड्यूटी तैनात रहे मुंशी प्रदीप वर्मा द्वारा यह जानते हुए भी कि वे विभागीय बड़े अधिकारी हैं बेतुका बात करते हुए दुर्व्यवहार पूर्ण तरीके से पेश आया गया जहां मीडिया कर्मी के मौजूदगी में यह अजीब दुर्व्यवहार इतने बड़े अधिकारी संग महज थाने के एक मुंशी के द्वारा किया गया जिसे तनिक भी नहीं तो मीडिया का सम्मान एवं भय रहा और न ही अपने से बड़े सरकारी अधिकारी के गरिमा का खयाल रखा। जो कि जनता में चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर काफी लंबे समय से इस बनकटा थाने में क्यों जमे हुए हैं यह मुंशी जो इनको इतनी अमर्यादित आचरण को ऊर्जा किससे और क्यों मिल रही है। जो कि संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खास संपर्क में बने रहते हैं ऐसी चर्चा सरेआम है।इनके बारे में वहीं इनके पास कई सारे मोबाइल नंबर हैं जिनके सर्विलांस जांच की मांग स्थानीय जनता द्वारा किया गया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

8 hours ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

16 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

16 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

16 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

16 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

17 hours ago