किशोर की लाश मिलने से क्षेत्र में मची सनसनी

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा) फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पांडेय का पूरा में 17 वर्षीय किशोर की 5 दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी मच गई। बता दें कि पांडेय का पुरा निवासी हर्षित चौबे पुत्र मुकेश चौबे 7 सितंबर को दिन में लापता हो गया था। परिजन काफी खोजबीन किए थे, तब दूसरे दिन फूलपुर थाना में तहरीर दी। परिजनों के अनुसार हर्षित गांव के ही निवासी नकुल राजभर पुत्र रामकरण व जगदीश यादव पुत्र करमजीत के साथ 7 सितंबर को गांव के लोगों ने देखा था, उसके बाद से हर्षित लापता हो गया था। 8 सितंबर को सूचना के बाद पुलिस जगदीश और नकुल से पूछताछ कर रही थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं पा सकी। बुधवार को अपने से खोजते हुए परिजन गांव में ही अलग विरान में एक पुराने कुएं के पास से शव बरामद किए तब पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर सीओ फूलपुर, एसओ फूलपुर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। CO फूलपुर का कहना है कि शव सड़ गल गया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा की मौत किस कारण से हुई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

11 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

12 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

12 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

13 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

13 hours ago