कुर्ला में सड़ा-गला अज्ञात शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जांच तेज की

(मुंबई से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट)

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)कुर्ला पश्चिम के व्यस्त एलबीएस मार्ग पर स्थित माईन स्टोन बिजनेस पॉइंट बिल्डिंग के पीछे लाकडावाला कंपाउंड के गेट के पास उस समय सनसनी फैल गई जब वहां एक अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव की स्थिति बेहद खराब थी और घटनास्थल पर तेज दुर्गंध फैली हुई थी, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

विनोबा भावे नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी है। शव किस परिस्थिति में वहां पहुंचा, उसकी मृत्यु कैसे हुई—इन तमाम बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने एडीआर क्रमांक 32/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि कहीं यह मामला हत्या का तो नहीं।

स्थानीय नागरिकों से की गई अपील
विनोबा भावे नगर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी ने इस उम्र के व्यक्ति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है या इस संदिग्ध शव के बारे में कोई भी जानकारी है, तो वे तत्काल पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
संपर्क व्यक्ति: पुलिस निरीक्षक धोंडगे
मोबाइल नंबर: 9653290089

यह मामला रहस्यमयी हालात में सामने आया है, जिससे कुर्ला और आसपास के इलाके में डर और आशंका का माहौल है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है—सीसीटीवी फुटेज, इलाके के बदमाशों का रिकॉर्ड और गुमशुदगी रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

21 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

2 days ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

3 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

3 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

3 days ago