वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय कुमार राय नहीं रहे, दिल का दौरा बना कारणक्षेत्रीय राजनीति को लगा गहरा धक्का, शोक की लहर

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

कांग्रेस पार्टी को मंगलवार की सुबह एक बड़ा झटका लगा, जब करमौता गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधान अजय कुमार राय का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 65 वर्षीय श्री राय राजनीति के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में भी बेहद सक्रिय व लोकप्रिय चेहरा थे।

सुबह करीब 10 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि उनका शुगर लेवल बेहद बढ़ गया था और हार्टबीट असंतुलित होने लगी। परिजनों ने उन्हें त्वरित इलाज के लिए सिकंदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बलिया के प्रतिष्ठित अपूर्वा हॉस्पिटल (डॉ. संतोष कुमार) रेफर कर दिया। लेकिन अफसोस, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अजय राय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में तीन बेटियाँ और एक पुत्र हैं। वे अपने मृदु व्यवहार, सहज स्वभाव और मिलनसारिता के लिए पूरे इलाके में जाने जाते थे। उनके निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि क्षेत्र की जनता ने भी एक ईमानदार, लोकप्रिय और समर्पित जनसेवक को खो दिया है।

उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। गांव व आसपास के लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुँचने लगे हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े तमाम लोग इस दुखद समाचार पर गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को यह असह्य पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, आराधना मिश्रा मोना समेत नई टीम को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में संगठन को मजबूत करने की…

54 minutes ago

भाजपा की महिला पदाधिकारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शोषण का दावा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी एक…

2 hours ago

आगरा में कल से फुटवियर उद्योग का बड़ा मेला, 250 एग्जिबिटर्स और चाइना पवेलियन रहेगा खास आकर्षण

कल से सजेगा फुटवियर कारोबार का महाकुंभ, 250 एग्जिबिटर्स दिखाएंगे नई तकनीक और उत्पाद आगरा…

2 hours ago

नवरात्रि से दिवाली तक छाया अंगरखा स्टाइल, इन डिजाइन से पाएं परफेक्ट एथनिक लुक

अंगरखा स्टाइल को-ऑर्ड सेट: फेस्टिव सीजन में रॉयल और एथनिक लुक के लिए ट्राई करें…

2 hours ago

‘बिका हुआ माल वापस नहीं होगा’ लिखना दुकानदार को पड़ सकता है भारी, ग्राहक ऐसे ले सकता है अपना हक

No Return, No Refund’ का बोर्ड देखकर न घबराएं! खराब सामान पर दुकानदार को देना…

3 hours ago

AI की ताकत बनी वरदान या संकट? बिल गेट्स की चेतावनी ने दुनिया को सोचने पर किया मजबूर

एआई का बढ़ता खतरा! बिल गेट्स की चेतावनी से बढ़ी चिंता, हथियारों से लेकर साइबर…

3 hours ago