मुख्यमंत्री को पत्र भेज भर्ती प्रक्रिया बहाल कराने की मांग

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान अहिरौली निवासी मंशा गुप्ता पत्नी चंद्रजीत गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेंजकर बीते वर्ष 2022 से मुख्य सेविका भर्ती प्रक्रिया में चल रहे स्थगन आदेश को बहाल कराने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में मुख्य सेविका पद की अभ्यर्थिनी मंशा, ने लिखा है कि पीईटी के आधार पर मुख्य सेविका पद के लिए 2693 भर्ती निकाली गई थी। जिसकी परीक्षा 24 सितंबर 2023 को यूपी ट्रिपल एससी द्वारा सम्पन्न कराईं थी। परंतु संविदा कर्मियों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय को गुमराह कर स्थगन आदेश ले लिया जिसकी वजह से परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी गई। उल्टा विभाग द्वारा अधियाचित 2693 पदों पर भर्ती न हो इसलिए स्थगन आदेश ले लिया जिसकी वजह से परीक्षा में शामिल 35000 हजार अभ्यर्थी एक वर्ष से परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। मामले में उपरोक्त महिला अभ्यर्थी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को एक पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया बहाल कराने की मांग किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

5 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

7 hours ago