अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह अंतर्गत आयोजित हुई संगोष्ठी

प्रश्नोत्तरी व निबंध प्रतियोगिता

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 11वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व दिवस पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के मेरा युवा भारत एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं के लिये योग के महत्व विषयक प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिता व संगोष्ठी का आयोजन, वन विभाग कार्यालय स्थित प्रभागीय एवं गंगा सभागार में किया गया व योग से सम्बंधित विभिन्न पोस्टर्स का विमोचन भी किया गया। सर्वप्रथम जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने अपने संबोधन में आगामी जनपद स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में युवाओं की अधिकतम सहभागिता हेतु आग्रह करते हुए सभी को योग से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभ, आत्मबल में वृद्धि, सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला व युवाओं को निरन्तर ईमानदारीपूर्वक प्रयासों के लिये प्रेरित किया। योग प्रभारी अधिकारी आयुष विभाग शाहजहाँपुर मृदुल कुमार गुप्ता ने कहा कि योग एक ऐसी साधना है जो मन मस्तिष्क को संतुलित रखती है और सभी को अपनी दिनचर्या में इसे अवश्य शामिल करना चाहिए व उन्होंने विभिन्न योगासनों से होने वाले लाभों के साथ साथ हरित योग पर भी प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक अभिनव शुक्ला ने कहा कि योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर है और आज जब आधुनिक जीवनशैली ने अनेक रोगों को जन्म दिया है, तब योग एक वरदान बनकर उभरा है। योग प्रशिक्षक पुष्पक श्रीवास्तव ने भी इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ के लिये योग व युवाओं के लिये योग के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान आशीष पाल, द्वितीय स्थान प्रवेश कुमार व तृतीय स्थान नेहा सिंह ने प्राप्त किया वहीं निबंध में सुरभि ने प्रथम स्थान, आशीष पाल ने द्वितीय व तृतीय स्थान दानियाल ने प्राप्त किया जिसके बाद सभी विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किये गए व अन्य युवाओं को सहभागिता प्रमाण पत्र भी दिए गए। कार्यक्रम में विशेष सहयोग नमामि गंगे डी पी ओ डॉ विनय सक्सेना, शिक्षक मो नाजिश, हिमांशु सक्सेना, देवेश कुमार,अनूप सिंह कुशवाहा, अंकित श्रीवास्तव, नबील, माय भारत स्वयंसेवक, वन विभाग के कर्मचारीगण, युवा सर्व कल्याण समिति उ.प्र., इंफोक्लिक इंस्टिट्यूट के विभिन्न सदस्यगण का रहा।

Karan Pandey

Recent Posts

रेल चक्का जाम करने जा रहे कांग्रेसियो को रेलवे प्रशासन ने रोका

काफ़ी जद्दों जहद के बाद मांग पूरी करने पर हुई सहमति बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार की…

1 minute ago

देवरिया पुलिस का मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान, चौराहों और बाजारों में पहुंचकर किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के…

8 minutes ago

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

1 hour ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

1 hour ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

1 hour ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

4 hours ago