कृषि विश्वविद्यालय के तत्वावधान में मृदा दिवस पर गोष्ठी आयोजित

मनकापुर/गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र पर विश्व मृदा दिवस के अवसर पर एक किसान गोष्ठी आयोजित की गई। बाबूराम यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि छिटई जोत ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर किसानों को वैज्ञानिक संस्तुति के अनुसार खाद एवं रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी ।

डॉक्टर पी.के. मिश्रा, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने किसानों को जैव उर्वरकों के प्रयोग की सलाह दी । उन्होंने बताया कि जैव उर्वरकों के प्रयोग से फसलों की उपज बढ़ेगी साथ ही मृदा के स्वास्थ्य मे सुधार होगा ।

डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान ने किसानों को दलहनी- तिलहनी फसलों में गंधक के प्रयोग की सलाह दी । उन्होंने बताया कि बुवाई से पहले बीज को पीएसबी कल्चर से उपचारित करें । दलहनी फसलों के बीज को राइजोबियम कल्चर से उपचारित कर बुवाई करें । उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी ।

डाक्टर मनोज कुमार सिंह उद्यान वैज्ञानिक ने कार्बनिक खादों एवं जल विलेय उर्वरकों के प्रयोग एवं महत्व की जानकारी दी । डॉ. मनीष कुमार मौर्य फसल सुरक्षा वैज्ञानिक ने कीटनाशक एवं रोगनाशी रसायनों के प्रयोग के बारे में बताया ।उन्होंने प्रतिबंधित रसायनों के बारे में जानकारी दी ।

डॉक्टर अजय बाबू सिंह मृदा वैज्ञानिक ने मृदा परीक्षण हेतु मृदा नमूना लेने की विधि, ढैंचा की हरी खाद उत्पादन तकनीक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी । कुलदीप त्रिपाठी विपणन अधिकारी पारादीप फास्फेट लिमिटेड ने कंपनी के उत्पादों जिपमाइट, मंगला गोल्ड आदि के प्रयोग की जानकारी दी तथा उर्वरकों के प्रयोग के बारे में बताया ।

कुलदीप त्रिपाठी ने पारादीप फास्फेट लिमिटेड के मंगला गोल्ड नामक जैव उर्वरक को कृषक प्रश्नोत्तरी में विजेता कृषकों को उपहार स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर अरविंद कुमार वर्मा सहायक कृषि विकास अधिकारी रेहरा, प्रगतिशील कृषकों महादेव प्रसाद यादव, आशीष कुमार सिंह, राजेश कुमार वर्मा, डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश पांडेय आदि ने प्रतिभाग कर गोष्ठी को सफल बनायाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

3 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

3 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

4 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

4 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

4 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

5 hours ago