सफाई सैनिकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए: धीरेन्द्र वाल्मीकि
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम अजय) केन्द्रीय सलाहकार समिति भारत सरकार के सदस्य धीरेन्द्र कुमार वाल्मीकि के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड खलीलाबाद सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय निगरानी समिति के सदस्य संजय कुमार गौतम भी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में श्री वाल्मीकि ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का श्रेय सफाई सैनिकों को जाता है। उन्होंने निर्देशित किया कि जनपद का कोई भी पात्र सफाई सैनिक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने स्वच्छकारों के पुनर्वास, सुरक्षा किट एवं आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता, प्रशिक्षण एवं वैकल्पिक रोजगार, छात्रवृत्ति व शिक्षा ऋण, बस्तियों में विकास कार्य तथा एम.एस. एक्ट 2013 के तहत निगरानी समिति के गठन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा टीम द्वारा सफाई सैनिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी आनंद गुप्ता, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, जिला समन्वयक पंचायती राज विभाग प्रदीप कुमार त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सफाई सैनिक उपस्थित रहे।
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…
पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…