बगैर पंजीकरण के चला रहे प्राइवेट अस्पताल को किया गया सील

जैतीपुर/शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कस्बे में बगैर पंजीकरण चल रहे प्राइवेट अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सील कर दिया। जांच के दौरान अधिकारियों को अस्पताल में तीन मरीज भी मिले, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। वहीं स्टोर पर दवाइयां भी मिली जिनका लाइसेंस भी कर्मचारी नहीं दिखा पाए।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 11 बजे डिप्टी सीएमओ मोहम्मद आसिफ, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद सज़र को लेकर टीम के साथ कस्बे के सनराइज हॉस्पिटल पहुंचे।जांच पड़ताल के दौरान तीन मरीज इलाज कराते हुए पाए गए,वहीं अस्पताल के कमरे में दवाई भी रखी हुई थी।टीम में जब कर्मचारियों से अस्पताल का पंजीकरण दिखाने को कहा तो नहीं दिखा पाए। स्वास्थ्य विभाग नें भर्ती तीनों मरीजों को सीएचसी पर भेज कर अस्पताल को सील कर दिया।चेकिंग के दौरान क्षेत्र में बगैर पंजीकरण चल रहें,अस्पतालों में खलबली मच गई।बता दें कि कुछ माह पूर्व कस्बे के ही एक प्राइवेट अस्पताल के कर्मियों की लापरवाही से ऑपरेशन के बाद नवजात शिशु व एक सप्ताह बाद महिला की मौत हो गई थी। जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया था।

rkpshomnath

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

10 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

10 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

11 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

11 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

11 hours ago