संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दीपशिखा सेवा समिति द्वारा खलीलाबाद विकास खंड के पड़रिया गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामुदायिक सहभागिता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी के मुख्य अतिथि उद्यमी व पूर्व एमएलसी प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह कौशिक ने कहा कि महिला को सशक्त करने के लिए हमें बालिका शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा।
श्री कौशिक ने कहा कि शिक्षा से विचार तथा विचार से आत्मविश्वास बढ़ता है। शिक्षित महिला ही समाज के विकास में भूमिका निभा सकती है। महिला व पुरुष जब सहभागी रुप से कार्य करेंगे तभी नारी का विकास संभव है।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसोदिया ने कहा कि महिला जागरुकता से ही समग्र विकास की कल्पना पूरी की जा सकती है। महिलाएं अबला नहीं बल्कि अपने अधिकार को समझकर परिवार को सबल बनाने का आधार बन सकती हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष उदय शंकर पांडेय व संचालन सचिव गुंजन मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर दीपशिखा सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण तथा भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…