विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत गांवों में गोष्ठी

कृषि वैज्ञानिकों एव कृषि अधिकारियों द्वारा कृषकों को दी गयी उन्न्नत तकनीकी की जानकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत जनपद के विकास खण्ड मिहिपुरवा की ग्राम पंचायत चोरवा ककरा ,गोपिया तथा विकास खण्ड फखरपुर की ग्राम पंचायत शिवराजपुर अंगनापरा, दीकौलिया कनेरा ,मनेहरा, ततेहरा मे कृषि विभाग के अधिकारियों तथा कृषि विज्ञान केंद्र बहराइच के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेंद्र सिंह ,डॉ कुमारी शैलजा,कृषि रक्षा की प्रिया सिंह द्वारा किसानों को उन्नतिशील प्रमाणित बीज प्रयोग कर धान की नर्सरी डालने, रोपाई से पूर्व भूमि शोधन हेतु ट्राइकोडर्मा का उपयोग करने , फसल की लाइन शोइंग , लाइक ट्रैप से कीट रोग नियंत्रण, आईपीएम , नेचुरल फार्मिंग योजना , प्रदर्शन आदि की जानकारी किसानों को प्रदान की गई।वही दूसरी तरफ विकास खंड मिहिपुरवा की ग्राम पंचायत ककरा गोपिया, चूरवा, में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नानपारा सुधीर कुमार मिश्रा, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ऐ से राम प्रकाश मौर्य, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप बी विकास खण्ड मिहीपुरवा कौसर अली द्वारा उपस्थित किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित कृषि योजनाओं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ,सोलर पम्प की योजना, प्रमाणित बीज वितरण की योजना मृदा नमूना , कीट नियंत्रण हेतु लाइट ट्रैप, आईपीएम प्रदर्शनआदि की जानकारी किसानों को दी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए पंकज कुमार प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार गजाधरपुर विकासखंड फखरपुर जितेंद्र कुमार सहायक विकास अधिकारी कृषि युवराज सिंह आदि कृषि विभाग के क्षेत्र कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

3 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

4 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

4 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

4 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

4 hours ago