Categories: Newsbeat

बालीबाल प्रतियोगिता में मण्डल स्तर पर चयन आयोजित किए जाएंगे

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद ने बताया कि खेल निदेशालय उ0प्र0 एवं उत्तर प्रदेश बालीवाल संघ के समन्वय से आयोजित होने वाली प्रदेशीय सब जूनियर बालक/बालिका बालीवाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला एवं मण्डल स्तर पर चयन/ट्रायल्स निम्न प्रकार आयोति किये जाएंगे।
सब जूनियर बालिका बालीवाल प्रतियोगिता (आयु वर्ग 01.01.2007 या उसके बाद का हो) हेतु जिला चयन 28.04.2023 प्रातः 10ः00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर एवं मंडल स्तर पर चयन 29.04.2023 प्रातः 10ः00 रीजनल स्टेडियम, गोरखपुर तथा प्रदेशीय प्रतियोगिता 03 से 06 मई, 2023 तक आजमगढ़ में आयोजित की जाएगी।
सब जूनियर बालक बालीवाल प्रतियोगिता (आयु वर्ग 01.01.2007 या उसके बाद का हो)हेतु जिला स्तर पर चयन 04.05.2023 प्रातः 10ः00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर, मंडल स्तर पर चयन 06.05.2023 प्रातः 10ः00 रीजनल स्टेडियम, गोरखपुर में तथा प्रदेश स्तर पर चयन 11 से 14 मई, 2023 तक आगरा में होगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद कुशीनगर के सब जूनियर आयु वर्ग के बालीवाल बालक/बालिका को सूचित किया है कि जन्म तिथि प्रमाण-पत्र के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लें। जनपद कुशीनगर के समस्त स्कूलों एवं काॅलेजों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया है कि अपने-अपने स्कूल काॅलेज के खिलाड़ियों के जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर भेजने का कष्ट करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिनदहाड़े अधिवक्ता की हत्या से दहला बाराबंकी

बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…

2 hours ago

आइए जानते है किन राशियों की चमकेगी किस्मत

14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…

2 hours ago

शनिवार का पंचांग: प्रदोष व्रत और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…

2 hours ago

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

3 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

3 hours ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

3 hours ago