Categories: Newsbeat

जिलाधिकारी ने गो संरक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा मंगलवार को कोप जंगल खड्डा स्थित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने गो वंशो की उपलब्धता, भूसा, हरा चारा, पेय जल की उपलब्धता तथा पशुओं के चिकित्सा संबंधित सुविधाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने गो वंशो हेतु भूसे की पर्याप्त उपलब्धता हेतु ग्राम प्रधान व जन प्रतिनिधियों से भूसा दान हेतु अपील तथा सरकारी अधिकारी व अन्य के द्वारा भी गो संरक्षण केंद्रों में भूसा दान तथा गो संरक्षण केंद्रों से लोगो के आत्मीय जुड़ाव हेतु सरकारी कार्यालयों यथा कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, तहसील परिसर में गो संरक्षण केंद्र हेतु दानपात्र लगाए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविन्द्र सिंह को गो संरक्षण केंद्र हेतु पशु चिकित्सक की नियमित उपस्थिति के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्राम प्रधान द्वारा गौ संरक्षण केंद्र में खाली पड़े स्थान पर आश्रय स्थल के पशुओं हेतु हरा चारा बोने का अनुरोध किया, इस क्रम में उप जिलाधिकारी खड्डा भावना सिंह को खाली पड़े भूमि की पैमाइश कर उपलब्ध भूमि पर हरे चारे बोये जाने हेतु आवंटित किए जाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने जनपद बदायूं उन्नाव आदि की तर्ज पर कार्य योजना बनाकर व आसपास की स्वयं सहायता समूह को इस दिशा में प्रशिक्षित करा कर गौ संरक्षण केंद्र पर उपलब्ध गोबर से पेंट बनाने के भी निर्देश दिए। जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ गौ संरक्षण केंद्र भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सके।
इस क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक प्रियदर्शी को गोबर गैस प्लांट स्थापित करने वाली एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर गोबर गैस प्लांट की स्थापना हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने पर्यटन के दृष्टिगत गो आश्रय केंद्रों पर हाट बनाए जाने के निर्देश दिए, जहां लोग आकर जन्मदिन, पूजा पाठ आदि मना सके तथा गौ संरक्षण केंद्र में दानपात्र की व्यवस्था भी किये जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल कुशवाहा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह तथा सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago