आईटीआई में प्रवेश हेतु चयन परिणाम घोषित, 2 जुलाई से शुरू हुआ प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कुशीनगर के प्रधानाचार्य ने बताया कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 (एक वर्षीय) और 2025-27 (दो वर्षीय) पाठ्यक्रमों के लिए प्रथम चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है।

इस संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि चयनित अभ्यर्थी 2 जुलाई 2025 से 8 जुलाई 2025 तक (अवकाश सहित) संस्थान में प्रवेश ले सकते हैं। चयन की स्थिति जानने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in या www.upvesd.gov.in/dte पर जाकर अपनी पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि भर सकते हैं।

यदि अभ्यर्थी का चयन हुआ है, तो वेबसाइट पर बुलावा पत्र (Call Letter) प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिंटआउट लिया जा सकता है। चयन की सूचना एसएमएस के माध्यम से भी अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जा रही है। जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है, उन्हें उनकी रैंक संबंधित सूचना के साथ दिखाई जाएगी और उन्हें अगले चरण का इंतजार करना होगा।

प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को लाना होगा: बुलावा पत्र की प्रिंट प्रति ,सभी मूल प्रमाण पत्र ,प्रमाण पत्रों की एक-एक स्वप्रमाणित प्रति ,दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो प्रवेश के दौरान अभ्यर्थी को बुलावा पत्र में दर्शाए गए विकल्पों के अनुसार FREEZE (स्थिर) या FLOAT (विकल्प खुला) में से एक का चयन करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

1 hour ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

2 hours ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

2 hours ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

2 hours ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

2 hours ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारपीट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने…

2 hours ago