बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में भोपाल (मध्य प्रदेश) में दिनांक 12 से 19 जून तक आयोजित 20 वीं कुमार सुरेन्द्र सिंह मेमोरियल राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) हेतु वीर लोरिक स्पोटर््स स्टेडियम, बलिया के शूटिंग खेल के दो होनहार खिलाड़ी शास्वत गुप्ता एवं मुस्कान भट्ट का चयन उ0 प्र0 टीम में हुआ है। दोनो खिलाड़ी शूटिंग प्रशिक्षक रोहित भारद्वाज की देख-रेख में 2018 से नियमित अभ्यास करते हैं वर्तमान में शौकिया खिलाड़ी के रूप में जिला खेल कार्यालय, बलिया में पंजीकृत हैं। दोनो खिलाड़ी को प्रातः भोपाल हेतु रवाना हो गये हैं। स्टेट चैम्पियनशीप में बेहतरी प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त प्री स्टेट क्वालीफाई में 10 मी0 राइफल में आराफ अली एवं 10 मी0 पिस्टल में लक्ष्य सिंह लक्ष्य पर निशाना साध कर स्टेट के लिए क्वालीफाई किया है। दोनो ही खिलाड़ी स्टेडियम के नियमित छात्र हैं।
देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…
लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…