हर गांव-हर नगर से आएगी मिट्टी, निकलेगी अमृत कलश यात्रा

मुख्यमंत्री ने की ‘मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा, दिए दिशा-निर्देश

09 अगस्त से शुरू होगा ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आजादी के अमृत वर्ष में प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में स्वाधीनता दिवस के अवसर पर ‘मिट्टी को नमन, वीरों का वन्दन’ के संदेश के साथ ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन का कार्यक्रम है। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस पुनीत कार्यक्रम में हर उत्तर प्रदेश वासी को सहभागी बनना चाहिए।
09 से 15 अगस्त तक की अवधि के इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों/स्थानीय निकायों में शिलाफ़लकम का लोकार्पण हो। प्रधानमंत्री द्वारा तय किए गए ‘पंच प्रण’ के प्रति हर प्रदेशवासी संकल्पबद्ध हो। वसुधा वंदन करते हुए पौधरोपण किया जाए। वीरों के वंदन के भाव के साथ स्वाधीनता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाए।
‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम अपने देश, अपनी मातृभूमि के लिए श्रद्धा, आदर एवं सराबोर हो जाने जैसे अपनेपन के भाव से प्रेरित है। इसके तहत हर विकास खंड और नगरीय निकाय से वहां की पावन मिट्टी लेकर अमृत कलश तैयार किया जाए। प्रत्येक जिले में सभी स्थानीय नगरीय निकायों का एक सम्मिलित अमृत कलश बनाएं। जबकि हर विकास खंड का एक-एक पृथक अमृत कलश तैयार किया जाए। यह अमृत कलश लखनऊ और देश के राजधानी दिल्ली में आजादी के अमृत वर्ष की स्मृति के साथ संग्रहीत किए जाएंगे।
अमृत कलश में हर गांव-हर शहर की मिट्टी हो। यह कलश गांव से ग्राम पंचायत, फिर ब्लॉक मुख्यालय होते हुए जिला मुख्यालय पर एकत्रित हो। इसी प्रकार, सभी नगरीय निकायों के कलश जिला मुख्यालय स्थित नगर निगम/नगर पालिका पर एकत्रित हो। तदुपरांत यह कलश प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे और फिर नोएडा होते हुए राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पूरे देश से आए अमृत कलश के साथ एकत्रित होंगे। अमृत
अमृत कलश देश की पावन मिट्टी से पूरित हैं। इसका पूरा सम्मान हो। अमृत कलश यात्रा भव्य हो। जगह-जगह आमजन की सहभागिता के साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका सम्मान किया जाए। इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समय से कर ली जाएं।
हर ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय में शिलाफ़लकम स्थापित किया जाना है। शिलाफ़लकम पर आजादी के अमृत वर्ष के विजन प्रदर्शित होगा। स्थानीय वीरों/शहीदों का परिचय प्रदर्शित होगा। हर ग्राम/नगर में शिलाफ़लकम का पूरे सम्मान के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित कर लोकार्पण किया जाए।
मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी जिलाधिकारियों से संवाद कर बेहतर कार्ययोजना तैयार कर लें। 09 से 15 अगस्त तक हर दिन का कार्यक्रम तय करें राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन, प्रभात फेरियां, नुक्कड़ नाटक आदि के आयोजन भी किये जायें

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

9 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago