भारत सरकार के संचार विभाग में साँर्टिंग असिस्टेंट के पद पर दिलशाद आलम का चयन

खुशी जाहिर कर लोगों ने दी बधाई

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
नगर के आजाद नगर उत्तरी निवासी बरहज के किराना व्यवसायी रहे स्व.अब्दुल मोनाफ मियां के पौत्र दिलशाद आलम का चयन भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत टेली कम्युनिकेशन विभाग में साँर्टिंग असिस्टेंट आफिसर के पद पर चयन हुआ है। पढ़ने में मेधावी दिलशाद को कर्मचारी चयन आयोग ( SSC- CJL ) 2022 की परीक्षा में सफलता मिली है और रैंक के अनुसार संचार मंत्रालय के टेली कम्युनिकेशन विभाग में यह पद प्राप्त हुआ है।सामान्य परिवार से आने वाले दिलशाद आलम के पिता मुबारक अली सिलाई करते हैं।माँ मजरून निशा गृहिणी हैं।दिलशाद आलम ने प्राथमिक शिक्षा बरहज से ग्रहण की। हाई स्कूल बरहज के श्री कृष्ण इण्टर कालेज से करने के बाद इण्टरमीडिएट की परीक्षा ज्ञानोदय इण्टरमीडिएट कालेज मऊ से पास करने के बाद बाबा राघव दास भगवान दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर गोरखपुर में कम्पटीशन की तैयारी की। इनकी सफलता पर नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्वेता जायसवाल,कांग्रेस नेता मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, विजय कुमार गुप्त,डा.ए एच लारी,डा.सेराज अंसारी,प्रदीप जायसवाल,मौलाना नुरूल इस्लाम, अनीस अहमद, कारी वसीउल्लाह,भोला तिवारी,राधारमण पाण्डेय,चाँद आलम, सज्जाद हुसैन, आशुतोष शाह,युनूस अंसारी,नसीम अहमद,रवि प्रकाश तिवारी,जितेन्द्र जायसवाल आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

3 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

3 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

3 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

4 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

4 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

4 hours ago