प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता हेतु चयन 7 को

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया है कि खेल निदेशालय उप्र लखनऊ एवं अवैतनिक सचिव उप्र फुटबाल एसोशिएशन के तत्वाधान में आयोजित वर्ष 2023-24 में प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता बुलन्दशहर में दिनांक 13 से 16 अगस्त 2023 तक समय 10 बजे से आयोजित कराया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 07 अगस्त 2023 मा. श्री कांशीराम जी स्पोर्टस स्टेडियम तथा मण्डल स्तरीय, चयन/ट्रायल्स दिनांक 08 अगस्त 2023 को अमर शहीद सत्यावान सिंह स्पोर्टस स्टेडियम बस्ती में प्रातः 10 बजे लिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी जिला खेल कार्यालय संत कबीर नगर में समय 10 बजे स्वयं एवं माता पिता का आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र, सीएमओ द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सीय प्रमाण पत्र शैक्षिक संस्था द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण पत्र 10 रू० के स्टाम पेपर पर नोटरियल शपथ पत्र के मूल प्रति/छायाप्रति एवं पासबुक की प्रथम पृष्ठ की छायाप्रति के साथ चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बाक्सिंग प्रतियोगिता में वही बालिका भाग लेने के पात्र होंगे जिनका जन्म दिनांक 01 जनवरी 2009 से 31 दिसम्बर 2010 के मध्य अर्थात 13 से 14 वर्ष की आयु होनी चाहिए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

16 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

18 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago