पुलिस को देखकर लकड़ी बीनने वाले पेड़ पर चढ़े

कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा,, सी ओ पुवायां

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को सीओ के नेतृत्व में व थाना अध्यक्ष की उपस्थिति में पुलिस फोर्स ने मुखबिर की सूचना पर शाहजहांपुर खुटार, मैनिया के जंगलो में कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं के खिलाफ सघन जांच की, सीओ पुवायां ने कहा कि शराब माफिया किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगे। पुलिस लगातार अवैध शराब बनाने व अवैध लकड़ी का कारोबार करने वालों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। अगर कोई अवैध कार्य करते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। खुटार शाहजहांपुर मैनिया के जंगल में पुलिस को देखकर, जंगल मे लकड़ी बीन रहे लोग पेड़ों पर चढ़ कर छिपने लगें, फिर भी पुलिस की पैनी नजर से बच नही सके। पुलिस ने सभी को हिदायत दे कर छोड़ दिया। मामला थाना क्षेत्र खुटार के मैनियां के जंगल का हैं।सीओ पुवायां के नेतृत्व में खुटार पुलिस ने अवैध शराब व जंगल से अवैध लकड़ी कटान रोकने के लिए अभियान चलाया गया, और खुटार पुलिस के द्वारा आए दिन अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने से, शराब माफियाओं के हौसले पस्त हो चुके हैं। बुधवार को सीओ पुवायां पंकज कुमार पंत के नेतृत्व में, थानाध्यक्ष ओम प्रकाश भारी पुलिस फोर्स को लेकर कच्ची का गढ़ कहे जाने वाले मैनिया, टोडरपुर, झुकना नदी जंगल में अवैध कच्ची शराब को लेकर सघन जांच की गयी। किन्तु पुलिस टीम के हत्थे कोई भी शराब माफिया नहीं चढ़ सका, जबकि जंगल में कुछ लकड़ी बीनने वाले मिले जिन्हें थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने हिदायत देकर मौके पर ही छोड़ दिया। टीम में एसआई अनन्त अमौरिया, राजेश कुमार, अविनाश मिश्रा, यशवीर सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

9 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago