महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत डीएम व एसपी में विभिन्न मंदिरों का किया निरीक्षण और दिए आवश्यक निर्देश

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा है प्राथमिकता:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने आगामी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को रुद्रपुर स्थित बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर एवं मझौलीराज स्थित बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी गुरुवार को अपराह्न रुद्रपुर तहसील क्षेत्र बाबा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। वहाँ उन्होंने मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आने एवं जाने का मार्ग स्पष्ट रूप से चिन्हाकित होना चाहिए एवं उसके संकेतक निर्धारित स्थानों पर लगे होने चाहिए। प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने मंदिर के बाहर बने सरोवर की सफाई कराने का भी निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात किये जा रहे हैं। मेला स्थल पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम मौजूद रहेगी।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से प्रत्येक संवेदनशील पॉइंट का निरीक्षण किया एवं पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संपूर्ण मेला स्थल की निगरानी सीसीटीवी कैमरे एवं ड्रोन के माध्यम से की जाएगी। पार्किंग स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। ट्रैफिक रूट भी तैयार कर लिया गया है। पुलिस के कई जवान सादी वर्दी में भी गश्त करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला सीओ पंचम लाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मझौलीराज स्थित बाबा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। वहाँ उन्होंने मंदिर के महंत के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत व्यापक विमर्श किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि महाशिवरात्रि पर्व को श्रद्धालु पारंपरिक हर्षोल्लास एवं सुरक्षित तरीके से मनाएं। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम अरुण कुमार ईओ मझौलीराज पंकज कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

3 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

4 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

4 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

4 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

4 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

5 hours ago