सौर ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने हेतु व्यापक प्रोत्साहन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं अधिक से अधिक निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की सौर ऊर्जा नीति–2022 के प्रमुख प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस नीति के माध्यम से स्वच्छ, सस्ती एवं टिकाऊ ऊर्जा को बढ़ावा देते हुए जनपद में औद्योगिक विकास को नई दिशा दी जाएगी।उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति–2022 का मुख्य उद्देश्य जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करना, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ाना तथा वर्ष 2026–27 तक 22,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त करना है।नीति के अंतर्गत प्रमुख प्रोत्साहन के सम्बंध में उन्होंने बताया कि- सौर ऊर्जा संयंत्र/सोलर पार्क की स्थापना हेतु प्रयुक्त भूमि पर स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत छूट। विद्युत शुल्क में 10 वर्षों तक 100 प्रतिशत छूट। आगामी पाँच वर्षों में प्रदेश के प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से 30,000 युवाओं को सौर मित्र के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा।रु. 2.50 करोड़ प्रति मेगावाट की दर से सब्सिडी के साथ 4 घंटे की बैटरी भंडारण प्रणाली युक्त ग्रिड स्केल सौर परियोजनाओं को प्रोत्साहन।निजी आवासीय क्षेत्रों में रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना हेतु रु. 15,000 प्रति किलोवाट से लेकर अधिकतम रु. 30,000 प्रति किलोवाट तक सब्सिडी।तीसरे पक्ष को बिजली की बिक्री अथवा कैप्टिव उपयोग के मामलों में व्हीलिंग/ट्रांसमिशन शुल्क में 50 प्रतिशत छूट। सौर ऊर्जा की खरीद पर अंतरराज्यीय ट्रांसमिशन प्रणाली के लिए क्रॉस सब्सिडी अधिभार एवं ट्रांसमिशन शुल्क में 100 प्रतिशत छूट। निजी क्षेत्र द्वारा सौर पार्कों के विकास हेतु प्रदेश सरकार द्वारा उपयुक्त सहायता एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।आवेदन प्रक्रिया पूंजीगत सब्सिडी हेतु इच्छुक निवेशक निवेश मित्र पोर्टल https://niveshmitra.up.nic.in/register.aspxपर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, कुशीनगर से मोबाइल नंबर 9151803928 पर संपर्क किया जा सकता है।उन्होंनेजनपद के उद्यमियों, निवेशकों एवं आमजन से अपील की है कि वे उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति–2022 का अधिकाधिक लाभ उठाते हुए स्वच्छ ऊर्जा को अपनाएं और जनपद के आर्थिक विकास में सहभागी बने।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

49 minutes ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

56 minutes ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

1 hour ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

1 hour ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

2 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

2 hours ago