यूटीआरसी कैम्पेन तृतीय हेतु सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

दिये आवश्यक दिशा- निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा यू0टी0आर0सी कैम्पेन तृतीय फेज हेतु जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। सचिव द्वारा ऐसे बन्दी जिनकी जमानत न्यायालय से हो चुकी है परन्तु जमानतदार के अभाव में कारागार में निरूद्व है तथा ऐसे विचाराधीन बंदियों जिनके विरूद्ध अधिकत्तम 07 वर्ष के दण्डादेश संबंधित अपराधिक विचारण लम्बित हैं और वे कारागार में निरूद्ध हैं, से संबंधित मामलों को चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित को विशेष दिशा-निर्देश दिया गया। यू0टी0आर0सी कैम्पेन तृतीय फेज को सफल बनाने हेतु सचिव द्वारा जिला कारागार में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानतदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बंदियों के लिए दवा उपलब्ध कराने, तथा जेल में निरूद्ध बंदियों की समस्याओं की सुनवाई सुनिश्चित करते हुये जेल के बंदियों को विधिक सहायता, स्वच्छता पर जोर देते हुये कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समस्त बंदियों के विधिक सहायता/विधिक साक्षरता प्रदान करने हेतु सदैव तत्पर हैं।
इस बैठक में मुख्य रूप से जिला कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला, डिप्टी जेलर आदित्य,मोतीलाल वर्मा व जेल वार्डन सपन कुमार उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बारिश ने बिगाड़ा कोयले का गणित, देश के 57 बिजलीघर संकट में; अब बढ़ाई गई सप्लाई

थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…

2 minutes ago

सात मौतों से गरमाई सियासत: सत्य निकेतन हादसे पर राहुल गांधी ने ‘ट्रिपल-इंजन’ सरकार से मांगी जवाबदेही

‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…

27 minutes ago

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

44 minutes ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

1 hour ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

1 hour ago

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

14 hours ago