विधायक व तहसीलदार सदर ने बाटा बाढ़ राहत सामग्री

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बाढ़ राहत गांव में विधायक ग्रामीण व सदर तहसीलदार बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त ना होने पाए, ग्राम वासियों को राहत सामग्री समय-समय पर मिलता रहे जिससे ग्राम वासियों को खाने की वस्तु प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सदैव मिलता रहे।शनिवार को विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह व सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह नौशाढ़ में पहुंचकर राहत सामग्री वितरण किए। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने निर्देशित किया है कि सदर तहसील क्षेत्र में पुनः बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री के साथ-साथ ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए पर्याप्त मात्रा में नाव उपलब्ध कराए जाए जिससे ग्राम वासियों को आने-जाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए, जिसके अनुपालन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी के निर्देश पर सदर तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह विधायक ग्रामीण विपिन कुमार सिंह के साथ नौशाढ़ में कैंप लगाकर ग्राम वासियों को खाने की वस्तुएं दाल आटा चावल नमक माचिस तेल आलू प्याज लाई लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई जिससे बाढ़ प्रभावित गांवों में खाने की वस्तुओं की दिक्कत न होने पाए। बाढ़ आने पर सुरक्षित स्थान पर लाइफ जैकेट पहन कर जा सके । तहसीलदार ध्रुवेश कुमार सिंह ने अपने समस्त लेखपाल और कानूनगो से कहा है कि बराबर गांव में कैंप करें, अगर बाढ़ की स्थिति विकराल होने की संभावना होती है तो तत्काल सूचित करें जिससे ग्राम वासियों को राहत शिविर में पहुंचाया जा सके। कोटेदारों और पार्षद को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राशन की उपलब्धता निरंतर बनी रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुखोई-30MKI की बढ़ेगी हवाई ताकत, दुश्मन के विमानों को दूर से निशाना बनाने की तैयारी

सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…

7 minutes ago

विकास की दौड़ में बुजुर्ग पीछे क्यों छूट रहे हैं?

माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…

28 minutes ago

मौत का जाम…!

सागर की धरती रो पड़ी, आँखों में है नमी,किसने घोला ज़हर, बाँटी हैं मौत की…

41 minutes ago

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

13 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

13 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

14 hours ago