पीठासीन अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण संपन्न

सीडीओ ने प्रशिक्षण के तृतीय दिवस का निरीक्षण करते हुए मतदान कार्मिकों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोक सभा समान्य निर्वाचन-2024 में निर्वाचन ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण जनपद स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर के द्वारा एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद के 20 कमरों में दो पालियों में दिया जा रहा है, जो 19 मई, 2024 तक चलेगा।
प्रशिक्षण के तृतीय दिवस को दो पालियों में 320 मतदान दल के कुल 1280 कार्मिक निर्धारित रहें, जिसमें से 11 कार्मिक अनुपस्थित रहें, जिसकी सूचना संबंधित विभाग को भेजी जा गयी है, इन सभी कार्मिकों को 19 मई को प्रशिक्षण में प्रात: 09.00 बजे से प्रशिक्षण स्थल पर आकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग करना होगा, यदि इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे मतदान कार्मिक 19 मई, 2024 को भी अनुपस्थित रहते है, तो इनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 के सुसंगत धारा के अंतर्गत कार्यवाई की जाएगी। इसी प्रकार ईवीएम संचालन की जानकारी हेतु मूल्यांकन कार्य कराया गया ताकि समस्त कार्मिक ठीक प्रकार से ईवीएम का संचालन कर सकें।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी कार्मिक संत कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी को निर्देशित किया कि समस्त कार्मिक प्रशिक्षण में समय से प्रतिभाग करें एवं समस्त प्रक्रिया का ठीक प्रकार से संचालित कर भली-भांति जान व समझ लें, साथ ही ईवीएम हैंड्स ऑन ठीक प्रकार से करते हुए मूल्यांकन परीक्षा में प्रतिभाग करें। उन्होंने कहा कि ईवीएम में आने वाली समस्या एवं उनके समाधान की भी जानकारी सभी मतदान कार्मिकों को होनी चाहिए।
एक अन्य समाचार के अनुसार फैसिलिटेशन सेंटर पर प्रशिक्षण के तृतीय दिवस को निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों ने डाक मतपत्र एवं ईडीसी के मध्यम से मतदान किया।

rkpshomnath

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

8 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

9 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

9 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

9 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

9 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

9 hours ago