स्काउट एवं गाइड से पढ़ाई के साथ होता है शारीरिक और मानसिक विकास– मोहन द्विवेदी
सलेमपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के अग्रणी विद्यालय जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद देवरिया के तत्वावधान में आयोजित शिविर का द्वितीय दिवस बहुत ही शानदार रहा। जिला संगठन आयुक्त नरसिंह कुमार सिंह एवं सहायक ट्रेनर आनंद गुप्ता तथा अनीता पांडेय ने शिविर में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को स्काउटिंग इतिहास, वर्दी की जानकारी, गांठ बंधन, झंडा बंधन, टोली विधि, सीटी संकेत, खोज के चिह्न, इत्यादि की जानकारी देते हुए इसका अभ्यास कराया। साथ ही दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने ध्वज शिष्टाचार कर किया। पठन पाठन के साथ साथ बच्चों ने सायंकाल में बहुत सारे माइंड गेम और शारीरिक क्रिया कलाप का प्रदर्शन किया। बच्चों के क्रिया कलापों को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने कहा कि विद्यालय परिसर के साथ साथ स्काउटिंग गाइडिंग की गतिविधियों को जिला स्तर, मंडल स्तर और प्रदेश स्तर पर ले जाने की प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि स्काउटिंग गाइडिंग से बच्चों के मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक, सामाजिक और चारित्रिक विकास में योगदान मिलता है।
इस मौके पर विद्यालय के स्काउट मास्टर संदीप कुमार, विभूषिका द्विवेदी के अलावा राकेश मिश्रा, दिलीप कुमार सिंह, राज चौहान, पवन, प्रतिष्ठा, खुशी, अर्चना, परिधि, मानस, युवराज, आलोक, निखिल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 20…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अलकनंदा महिला छात्रावास में नृत्य, गायन…
मंडलायुक्त, डीआईजी, एसएसपी व डीएम का कड़ा निर्देश—नियम तोड़ने पर कार्यदाई संस्थाएं होंगी जिम्मेदार गोरखपुर(राष्ट्र…