सड़क समस्या को लेकर समाजसेवी अरुण कुमार के अनशन को एसडीएम ने स्थगित कराया

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l समाजसेवी अरुण कुमार अपनी पत्नी कुलदीप कौर संग शेरपुर तिराहे पर अनशन पर बैठे।समाजसेवी अरुण कुमार ने शेरपुर मार्ग से भदुली मार्ग तक, चौड़ीकरण एवं दोहरीकरण के साथ साथ नवीनीकरण करने हेतु गुरुवार से अनशन पर बैठे।उन्होंने शेरपुर तिराहे से भदुली तक जर्जर सड़क मार्ग की समस्या एवं चौड़ीकरण नवीनीकरण के लिए अनशन पर बैठे।समाजसेवी ने कहा कि सरकार इस रोड को मानक के अनुसार बनवाए।समाजसेवी ने कहा कि हम और हमारा परिवार इस रोड के लिए प्रधान मंत्री,राष्ट्रपति,मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक अपनी मांग रखी है। उन्होंने एकदिवसीय अनशन पर बैठकर मानक के अनुरूप कार्य करने के लिए अपनी मांग रखी, जिससे जनता को आने जाने के साथ साथ बेहतर सुविधा मिले।उन्होंने अपनी मांग में शेरपुर तिराहे पर एक गोल चौक बनाकर राष्ट्रीय ध्वज भारत माता के नाम से लगाया जाय और राष्ट्रीय ध्वज के नीचे अपना और अपने परिवार का नाम अंकित करने की मांग रखी,क्योंकि उन्होंने कहा है कि इस रोड के लिए मैं और मेरा परिवार प्रधान मंत्री मुख्य मंत्री,राष्ट्रपति,राज्यपाल तक पत्र के माध्यम से अपनी मांग रख वर्षो से करते आ रहें है।आज भी अनशन पर बैठने के बाद उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मौर्य ने पहुंचकर उनसे ज्ञापन लेकर उनका अनशन खत्म कराए और आश्वासन दिए कि आप की मांगों पर विचार कर शीघ्र निस्तारण होगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

5 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

5 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

5 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

5 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

5 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

8 hours ago