एसडीएम खजनी शिवम सिंह बने आईएएस अधिकारी

लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट किया जारी

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी सीएसई) 2023 के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 1016 आवेदकों ने सफलता पाई है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है, तो वही एसडीएम खजनी शिवम सिंह को मिला 877 वी रैंक। दूसरे नंबर अनिमेष प्रधान रहे, जबकि तीसरे स्थान डोनुरु अनन्या रेड्डी ने पाया है। आईएएस 2023 की परीक्षा में टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं।यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से परिणामों की घोषणा की। “संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सितंबर, 2023 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2023 के लिखित भाग और जनवरी-अप्रैल 2024 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की योग्यता सूची जारी की गई है।
मृदुल भाषी शिवम सिंह रायबरेली के प्रगतिपुरम में रहने वाले राम नरेश सिंह के छोटे सुपुत्र है। रायबरेली के शिवम बेहद साधारण से परिवार में जन्मे शिवम सिंह ने अपनी काबिलियत और मेहनत के बलबूते पहली ही बार मे सूबे की पीसीएस परीक्षा में 38 वी रैंक हासिल की थी, अब सिविल सर्विस परीक्षा में 877 वी रैंक हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा किया। अब देखना है कि रैंक के हिसाब से केडर कौन सा मिलता है। सिंह वर्तमान में खजनी तहसील के उप जिलाधिकारी के पद पर ईमानदारी के साथ अपनी सेवा दे रहे हैं, यह जानकारी होने पर खजनी एसडीएम के सिविल सर्विस परीक्षा के अंतिम परिणाम आने के बाद 877 वी रैंक हासिल हुआ है। तहसील सहित शुभचिंतकों माता-पिता ने प्रसन्नता व्यक्त किया। माता पिता ने कहां की बेटे की मेहनत रंग लाई है सिंह ने बातचीत में बताया कि अभी देखना होगा कि केडर कौन सा मिलता है और किस पद पर नियुक्ति मिलती है। उसी हिसाब से अपना निर्णय लेंगे मृदुल भाषी सिंह कभी अपने पद का घमंड नहीं किया जिसका नतीजा रहा कि आज सिविल सर्विस परीक्षा के अंतिम परिणाम आने के बाद भी किसी तरह का गुरुर नही है। सिंह ने कहा कि दिए गए दायित्वों का बखूबी से निर्वहन कर रहा हूं और आगे भी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए देश की सेवा करूंगा।
रायबरेली शहर के प्रगतिपुरम में रहने वाले राम नरेश सिंह विकास भवन के बाहर सालों से छोटी सी स्टेशनरी की दुकान लगाते हैं।
शिवम सिंह अपनी कामयाबी का श्रेय मां-बाप को देते हुए शिवम कहते हैं कि उनकी ही बदौलत वह आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं और सही मायने में बंधाई के पात्र वही दोनों लोग हैं। शहर के सेंट पीटर्स स्कूल के छात्र रहे शिवम कहते हैं कि सीमित संसाधनों के बावजूद पिता ने पढ़ाई में कोई अड़चन आड़े आने नही दी. 12वीं के बाद लखनऊ के एक निजी इंजीनियर कॉलेज से बीटेक पढ़ाई पूरी की फिर धनबाद के आईआईटी से एमटेक करने का अवसर मिला। एमटेक करने के दौरान ही निजी कंपनी में प्लेसमेंट हुआ पर उसमें ज्वॉइन न करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी में लग गए वैसे तो शिवम सिंह का एक ही सपना था इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में हमारा चयन हो और वर्तमान में जो रैंक सिंह ने सिविल सर्विस परीक्षा के अंतिम परिणाम में पाया है, उनको इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में जाने के लिए कोई अणचन नहीं आएगी। सिविल सर्विस परीक्षा में 877 वी रैंक प्राप्त करने पर सिंह के माता-पिता ने भाउक होते हुए बताया कि हमारा छोटा बेटा शिवम अपने पढ़ाई के बदौलत नंबर एक पर हमेशा रहता था पहले तो 2019 में पीसीएस की परीक्षा में 38 वी रैंक हासिल किया था अब सिविल सर्विस की परीक्षा के अंतिम परिणाम में 877 वीं रैंक हासिल कर हमारे मान सम्मान को और बढ़ाने का कार्य किया है।अभी तक यूपी सरकार के अधीनस्थ अपनी सेवा दे रहा है अब भारत सरकार के अधीनस्थ अपनी सेवा देते हुए देश के विकास कार्यों में अपना अहम योगदान देने का कार्य करेगा।

rkp@newsdesk

Recent Posts

नेपाल सड़क हादसे के घायलों से मिले डीएम-एसपी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल में हुए सड़क हादसे में घायल लोगों का हाल-चाल लेने…

3 hours ago

पहली बार सैनिक कल्याण भवन में ‘सैनिक बन्धु’ बैठक, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नवनिर्मित सैनिक कल्याण भवन में पहली बार आयोजित ‘सैनिक…

3 hours ago

बीच चौराहे पर दबंगों का हमला, शादी का सामान लूटा, युवक गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मेहदावल…

3 hours ago

बृजेश सिंह ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा सिंह संग लिया बाबा धीरेंद्र शास्त्री का आशीर्वाद

प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)l श्रीजगन्नाथ धाम अस्सी काशी के अध्यक्ष तथा पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह…

3 hours ago

दूसरे सेमीफाइनल में विद्युत विभाग ने रेल सुरक्षा बल को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश में एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी…

3 hours ago

शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के जयघोष के बीच खेला गया रोमांचक फाइनल

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज तहसील क्षेत्र के तेलिया कला में आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता…

5 hours ago