कुत्ते के काटने पर एसडीएम ने डीएम से मांगी आठ दिन की छुट्टी, स्वीकृत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में तैनात उप जिलाधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह द्वारा कुत्ते के काटने के बाद उपचार के लिए जिलाधिकारी से आठ दिन की छुट्टी मांगे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने अपनी स्थिति का उल्लेख किया है।
आवेदन में एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने लिखा है कि पालतू कुत्ते ने उनके दोनों हाथों में काट लिया है, जिससे हाथों में गहरा जख्म हो गया है। स्थानीय डॉक्टर से इलाज कराया गया, लेकिन घाव से खून बहना अब तक बंद नहीं हो रहा है और दर्द भी बना हुआ है।
उन्होंने पत्र में बताया कि चोट के कारण हाथों से सामान्य कार्य करना भी मुश्किल हो गया है। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए किसी अच्छे संस्थान या विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराने की सलाह दी है।
इसी कारण उन्होंने 6 मार्च 2026 से 13 मार्च 2026 तक उपचार के लिए अवकाश देने और मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया है। साथ ही पत्र में यह भी लिखा है कि हाथों में चोट होने के कारण वह हस्ताक्षर करने में असमर्थ हैं, इसलिए आवेदन पर अंगूठे का निशान लगा रहे हैं।
मिल रही सूचना के अनुसार जिलाधिकारी ने आठ दिन के अवकाश स्वीकृत कर लिया है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में नववे पोषण माह का शुभारंभ किया गया

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के ब्लॉक विक्रमजोत सभागार में बाल विकास परियोजना विक्रमजोत में…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान से जन-जन को जोड़ने की तैयारी, 17 सितंबर से शुरू होगा महीनेभर का कार्यक्रम

विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ गांव से शहर तक होंगे विविध आयोजन, विभागवार अधिकारियों…

3 hours ago

11 पदकों के दम पर एकेडमिक ग्लोबल स्कूल बना ओवरऑल रनरअप, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार खेल

दो स्वर्ण समेत 11 पदक जीतकर स्कूल ओलंपिक्स में हासिल किया दूसरा स्थान गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण पूरा करने वाले 20 प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

छह दिव्यांगजनों को वितरित की गई व्हीलचेयर, स्वरोजगार के लिए कौशल का उपयोग करने का…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना वादों के निस्तारण पर जोर, 12 सितंबर को लगेगा स्वास्थ्य शिविर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक…

3 hours ago

युवा सम्मेलन में संविधान और भारतीय संस्कृति पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मिहींपुरवा खंड…

3 hours ago