मारपीट के आरोपियों को एससीएसटी कोर्ट ने परिवीक्षा पर छोड़ा

एससीएसटी एक्ट की धारा के आरोप से आरोपियों को किया दोषमुक्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मारपीट के आरोपी पिता-पुत्र को एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट ने दोषसिद्ध करार देते हुए दो वर्ष के परिवीक्षा पर छोड़ने का फैसला सुनाया। आरोपी साधु शरन मौर्य एवं अमृत लाल पर अनुसूचित जाति की मां, बेटी एवं अन्य को घर में घुसकर जातिसूचक गाली देते हुए हल के फार से मारने का आरोप लगाया गया था।
एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की कोर्ट ने दोनों आरोपियों को एससीएसटी एक्ट के आरोप से दोषमुक्त करने का भी फैसला दिया ।
विशेष लोक अभियोजक आशीष प्रसाद पांडेय ने बताया कि मामला जिले के ग्राम झिंगुरापार थाना महुली का है। प्रकरण में पीड़िता गिरिजा देवी निवासी ग्राम झिंगुरापार ने अभियोग पंजीकृत कराया था । वादिनी का आरोप था कि वह घर पर नहीं थी। उसकी लड़की को गांव का अमृत लाल पुत्र साधु शरन जाति सूचक गाली दिया। विपक्षीगण से जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके चलते विपक्षीगण हमेशा जान से मारने की धमकी देते रहते थे। दिनांक 6 अप्रैल 2008 को समय लगभग 4 बजे साधु शरन पुत्र महावीर, अमृतलाल एवं सोहन लाल पुत्रगण साधु शरन एवं फूला देवी पत्नी साधु शरन लाठी डंडा, सब्बल, सरिया लेकर घर में घुस गए और प्राणघातक हमला कर दिए। पीड़िता को गम्भीर चोट आई। पीड़िता के चिल्लाने पर पाना देवी, मेनका देवी एवं रामकृपाल बचाने आए तो विपक्षीगण ने उनको भी मार पीटकर घायल कर दिया। शोर पर गांव के अन्य लोगों के आ जाने पर जान बच । वादिनी अनुसूचित जाति की धोबी है। विपक्षीगण पिछड़ी जाति के कोइरी हैं।
पुलिस ने विवेचना के दौरान फूला देवी का नाम निकालते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया था। विचारण के दौरान आरोपी सोहन लाल अवयस्क होने पर उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई।
विशेष लोक अभियोजक आशीष प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि अभियोजन ने मामले में आठ गवाह प्रस्तुत किया। एडीजे एवं विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट ने पक्षों की बहस सुनने एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन करने पर आरोपियों को मारपीट के मामले में दोषसिद्ध करार देते हुए दो वर्ष की अवधि के लिए सदाचरण कायम रखते हुए सशर्त परिवीक्षा पर छोड़े जाने का फैसला सुनाया। जबकि कोर्ट ने एससीएसटी एक्ट के आरोप से आरोपियों को दोषमुक्त कर दियाl

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शंकराचार्य विवाद पर CM योगी का विधानसभा में बयान, कानून-व्यवस्था पर सख्त संदेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

8 minutes ago

आगरा में प्री मेगा विधिक सेवा शिविर, नागरिकों को मिली योजनाओं की जानकारी

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक…

12 minutes ago

औरैया: डीएम डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी का ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण, किसान रजिस्ट्री व शिक्षा पर सख्त निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सौहरी गढ़िया, बिरूहूनी एवं…

14 minutes ago

पन्नून हत्या साजिश केस: निखिल गुप्ता ने न्यूयॉर्क कोर्ट में कबूला जुर्म

न्यूयॉर्क/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में रहने वाले खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ता गुरपतवंत सिंह पन्नून…

40 minutes ago

22 फरवरी को लगेगा मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर, तैयारियां तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 22 फरवरी…

49 minutes ago

शिक्षा से सशक्तिकरण की ओर कदम, बाल विवाह के खिलाफ एकजुट छात्राएं

विद्यालय स्तर पर चला सशक्त अभियान, बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्राएं हुईं जागरूक मऊ…

56 minutes ago