एम्बुलेंस में गूंजी किलकारी, महिला ने दिया पुत्र को जन्म

ईएमटी, आशा और पायलट ने एम्बुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) नौतनवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोहरगड्डी निवासी जुबैदा (21), पत्नी खादर, को सुबह 8:30 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तुरंत ग्राम की आशा कार्यकर्ता निर्मला को इसकी सूचना दी। स्थिति नाजुक देखते हुए आशा ने 102 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। सूचना मिलते ही ईएमटी धवल कुमार और पायलट लक्ष्मण दुबे एम्बुलेंस लेकर गर्भवती महिला के घर पहुंचे। आशा की मदद से महिला को एम्बुलेंस में शिफ्ट किया गया और उसे सीएचसी रतनपुर ले जाने के लिए रवाना किया गया। गांव से बाहर निकलते ही महिला की प्रसव पीड़ा तेज हो गई, जिसके चलते एम्बुलेंस को साइड में खड़ा कर ईएमटी और आशा ने डॉक्टर रस्तोगी के निर्देश पर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी रतनपुर पहुंचाया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। इस सराहनीय कार्य के लिए क्षेत्रवासियों और स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेंस कर्मियों की जमकर सराहना की।

Karan Pandey

Recent Posts

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

3 minutes ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

16 minutes ago

नववर्ष एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकालकर स्वयंसेवकों ने दिया सुरक्षित जीवन और सकारात्मक संकल्पों का संदेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

25 minutes ago

1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान, डीएम ने टास्क फोर्स गठन के दिए निर्देश

निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…

40 minutes ago

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, चांदी ₹14,000 तक टूटी—सोना भी ₹5,300 सस्ता

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…

2 hours ago

देवरिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे चले—महिलाओं समेत कई घायल

Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…

3 hours ago