एम वाई उस्मानी इंटर कालेज में चल रहे स्काउट गाइड रैली का समापन

उतरौला /बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
एम वाई उस्मानी इंटर कॉलेज उतरौला में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का समापन गुरुवार को हुआ। रैली में जिले के अनेक विद्यालयों की 62 टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्हें जीवन कौशल का गुर सिखाते हुए चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा दी गई। मुख्य अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह, प्रबंधक व पूर्व विधायक अनवर महमूद खान, जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, विशिष्ट अतिथि शिवाकांत वर्मा, डॉक्टर चंदन पांडे ने कहा कि स्काट और गाइड चुनौतियों से लड़ना सिखाता है। रैली में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। रैली के अंतिम दिन स्काउट और गाइड द्वारा टेंट निर्माण, गेट , टावर, गैजेट्स, रंगोली, झांकी सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों ने सभी टीमों द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया तथा स्काउट और गाइड द्वारा किए गए कार्यों की जमकर सराहना की।


समापन की पूर्व संध्या पर कैम्प फायर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी विद्यालयों के 62 टीमों के प्रतिभागियों ने नाटक, लोक गीत, लोक नृत्य, कव्वाली, भजन समेत अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य, विशिष्ट एवं प्रधानाचार्य ने रैली में प्रतिभाग करने वाले सभी 62 टीमों के प्रतिभागियों, स्काउट मास्टर्स, गाइड कैप्टन, पदाधिकारियों, निर्णायक मंडल, प्रधानाचार्यो एवं सभी ट्रेनिंग काउंसलर्स को शील्ड, मोमेंटो, मेडल, प्रशस्ति पत्र अन्य उपहार देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज अध्यक्ष अख्तर महमूद खान, संचालन के पी यादव व मास्टर अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने किया। प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
जिला गाइड कमिश्नर रेखा देवी, सचिव स्काउट गाइड मोहिउद्दीन अहमद सिद्दीकी, जिला गाइड कैप्टन गार्गी गुप्ता, अबुल कासिम खान, साधना पांडे, राकेश प्रताप सिंह, भगवती प्रसाद शुक्ल, अशोक कुमार पांडे समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, स्काउट मास्टर्स व गाइड कैप्टन मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

50 minutes ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

1 hour ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

1 hour ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

9 hours ago