गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।
8 दिसम्बर को सेण्ट एण्ड्रयूज कालेज गोरखपुर के, बी. एड. विभाग में बी० एड० द्वितीय वर्ष के विज्ञान वर्ग के शिक्षक प्रशिक्षुओं द्वारा डॉ मोनी जेवियर के निर्देशन में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डा० सुषमा श्रीवास्तव ने प्रार्थना करके किया। जिसके उपरान्त विभाग के अन्य शिक्षिकाओं डॉ संगीता मिश्रा , आराधना दत्त द्वारा अवलोकन किया गया,जिसमें शिक्षक प्रशिक्षुओं ने अपने चलित व अचलित मॉडल्स को बहुत अच्छे तरीके से व्याख्यान देते हुए प्रस्तुत किया। इसके बाद बी० एड ० प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं ने भी, इन मॉडल्स का अवलोकन कर विभिन्न जानकारियाँ प्राप्त की। इस विज्ञान मेले के आयोजन का उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षुओं को, शिक्षण-सहायक सामग्री बनाने और उसके उपयोग से अवगत कराना था। आज जहाँ शिक्षा मे व्याख्यान देने पर निहित न होकर स्मार्ट हो गयी है ,ऐसे में शिक्षण के दौरान इन विभिन्न शिक्षण सहायक सामग्री का उपयोग करके, शिक्षक अपने शिक्षण को रुचिकर और प्रभावशाली बनाता है, तथा विद्यार्थी भी अधिक ध्यानपूर्वक और रुचि लेकर शिक्षा ग्रहण करते है।
मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…
भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…
शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…
लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…
17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…