बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 59वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अगैईया नानपारा में कृपाराम जन जागृति विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के साथ धूम-धाम से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे वाहिनी के बल कर्मीयों के साथ स्कूल के छात्र एवं छात्राओं व शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन 59वी वाहिनी कार्यवाहक कमान्डेंट शक्ति सिंह ठाकुर के तत्वाधान में किया गया। कार्यवाहक कमान्डेंट 59वी वाहिनी ने रक्षाबंधन के इतिहास के बारे में संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए बताया कि ये त्यौहार हर साल सावन महीने के पूर्णिमा को मनाया जाता है इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधतीं हैं और मिठाई खिलाती है और उसके सुखी जीवन की प्रार्थना करती है, इसके साथ ही बहन भाई से सुरक्षा का वचन लेती हैं ।
इस कार्यक्रम के दौरान शेखर बजाज उप-कमान्डेंट, हिमांशु दुबे उप कमान्डेंट, डॉ विकास कुमार सिंह पशु-चिकित्सा के मनोज कुमार गुप्ता प्रबंधक, शिक्षक गण अधीनस्थ अधिकारी व अन्य बल कार्मिक समेत काफी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…
पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…