विद्यालय एक अहर्निश जलने वाला दीपक होता है-दीपक मिश्र

सोनुघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्राथमिक विद्यालय बरौना, विकास खंड देवरिया सदर में वार्षिकोत्सव, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं शारदा संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक बरहज दीपक मिश्र ने कहा कि विद्यालय एक अहर्निश जलने वाला दीपक होता है, जो कभी नहीं बुझता।विद्यालय परिसर से ही देश के भविष्य के रूप मे विद्यार्थी निकलकर लोक समाज और राष्ट्र की सेवा करते हैं।उन्होंने कहा कि आज बेसिक शिक्षा विभाग निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है, विविध लोक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। ऐसे आयोजनो से समाजिक समरसता बढ़ती है साथ ही विद्यार्थी और अभिभावक की उपस्थिति मे विद्यालय परिवार सीधा सम्बन्ध स्थापित करता है।अपने संबोधन मे विधायक बरहज ने आयोजन की खूबसूरती और विद्यालय परिवार के सद प्रयास की प्रशंसा की। विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी देवरिया प्रत्यूष पाण्डेय ने कहा कि वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय परिवार पूरे साल का विवरण विविध माध्यम से प्रस्तुत कर, अपनी उपलब्धियां समाज के सामने रखता है।प्राथमिक विद्यालय बैरौना का यह आयोजन अनूठा है।उन्होंने पूरे कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजक मण्डल को शुभकामनाएं दी। इस आयोजन मे बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रदान की।प्रधानाध्यापिका डाॅ0 शीला चतुर्वेदी ने विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों को अपने स्तर से काॅपी और कलम उपलब्ध कराई।सभी अभिभावकों को प्रधानाध्यापिका द्वारा उपलब्ध कराए गये उपहार के रूप मे किचन की सामग्री, विधायक बरहज ने भेंट की।मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक भी वितरित कीया।
इस अवसर पर न्याय पंचायत पिपरा चंद्रभान के अंतर्गत आने वाले तीन विद्यालयों कंपोजिट विद्यालय पिपरा चंद्रभान, प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा खुर्द और प्राथमिक विद्यालय करौंदी में बने नवनिर्मित भवनों के शिलापट्ट का लोकार्पण भी विधायक बरहज और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।साथ ही अटल आवासीय विद्यालय मे चयनित कंपोजिट विद्यालय पचहुआ के दो छात्रों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीईओ देवमुनी वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बच्चों की प्रतिभाओं को सम्मानित करना था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को साझा करना भी था। यह आयोजन शिक्षा के प्रति जनमानस में जागरूकता और सम्मान का संदेश देता है।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीला चतुर्वेदी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ0 पंकज शुक्ल ने किया। इस अवसर पर संजय सिंह , ऋषिकेश जायसवाल,नरेन्द्र मोहन,योगेश कुमार,बालेन्दु मिश्र, उज्जवल नारायण राय,नीलम सिह,नीलम वर्मा,विभा शाही, मिथिलेश, दिवाकर मिश्रा, आशुतोष तिवारी,धनंजय कुशवाहा, स्मिता, दीक्षा, अनुराग भारद्वाज, उर्मिला वर्मा, शशि गुप्ता, अरविंद राय, अभिषेक त्रिपाठी,आलोक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

1 day ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago