विद्यालय परिवार द्वारा भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन: बच्चे रहे उत्साहित

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय उप नगर के बेल पार पंडित स्थित प्रतिष्ठित शिक्षा संस्थान ज्ञान कुंज एकेडमी द्वारा भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर अपना प्रतिभाग किया। प्राप्त समाचार के मुताबिक इस प्रतियोगिता में विद्यालय के जूनियर एवं सीनियर वर्ग छात्रों को चार वर्गों में वर्गीकृत किया गया। इस प्रतियोगिता में वर्ग ए से आकांक्षा मद्धेशिया,शगुफ्ता खातून के ग्रुप ने भगवान राम एवं सीता की अद्भुत झांकी को रंगोली के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं इस ग्रुप के ही छात्रों में निखिल के ग्रुप ने इंडियन आर्मी की अद्भुत रंगोली बनाकर देशभक्ति की असीम धारा प्रभावित की वहीं आदर्श एवं सुमित के ग्रुप ने राष्ट्रीय पुष्प कमल का दीपों से युक्त खूबसूरत रंगोली बनाकर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देकर सबके मंगल की कामना की। जबकि ग्रुप बी से अंजलि व वर्तिका के ग्रुप ने नारी शसक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली खूबसूरत रंगोली बनाई तथा यह संदेश दिया की नारी के सम्मान के बिना लक्ष्मी पूजा सफल नहीं हो सकती है। इसी ग्रुप की अंकिता व दिशा के ग्रुप ने दीपावली से संबंधित कलश एवं दीपक का निर्माण किया। ग्रुप सी से आकांक्षा के ग्रुप ने मोर एवं कलश तथा खूबसूरत झालर की रंगोली बनाई तथा ग्रुप डी के प्रियांशु ग्रुप ने खूबसूरत मां लक्ष्मी की दीपों से सजी हुई रंगोली तथा भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर का ख़ूबसूरत रंगोली बनाई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए दिवाली पर आतिशबाजी न करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी छात्रों के द्वारा प्रदर्शित किए गए रंगोलियों को विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किए तथा ग्रुप बी को प्रथम स्थान, ग्रुप ए को द्वितीय स्थान तथा ग्रुप डी को तृतीय स्थान दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ने सभी छात्र छात्राओं व विद्यालय से जुड़े सभी कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों के अंदर अपनी संस्कृति को बनाए रखने में मदद मिलती हैं तथा उनके रचनात्मक कौशल को निखारने का मौका भी मिलता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनंजय पाण्डेय ने छात्रों एवं संस्था से जुड़े सभी अध्यापक एवं कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

महराजगंज: पुरैना से घुघली तक पुलिस का फ्लैग मार्च, होली से पहले सुरक्षा का कड़ा संदेश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने…

34 minutes ago

महराजगंज: होली से पहले अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, फरेन्दा में 12.5 कुंतल लहन नष्ट

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा…

42 minutes ago

महराजगंज में घटती गौरैया की चहचहाहट: क्या हम बचा पाएंगे यह नन्ही मेहमान?

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कभी घरों की मुंडेर, आंगन और खलिहानों में सुबह की पहली…

49 minutes ago

Anil Ambani के मुंबई स्थित ‘Abode’ पर ED की कार्रवाई, 3716 करोड़ की संपत्ति अटैच

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। देश के बड़े उद्योगपतियों में शामिल अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ती…

10 hours ago

T20 World Cup 2026: न्यूज़ीलैंड से हारकर श्रीलंका बाहर, सेमीफाइनल की उम्मीदें टूटीं

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। New Zealand national cricket team ने Sri Lanka national cricket team…

10 hours ago