आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के श्रीधर्मसंघ गिरीश संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिंदोपुर में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान रैली विद्यालय के बच्चों द्वारा निकाली गई ।रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य नारायण पाठक ने किया।विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा ग्रामसभा का भ्रमण किया गया और स्कूल चलो संबंधित नारे लगाकर लोगो को जागरूक किया गया। हम बच्चों का नारा है ,शिक्षा अधिकार हमारा है । बच्चे मांगे प्यार दो,शिक्षा का अधिकार दो,सब पढ़े सब बढ़े,संस्कृत शिक्षा अच्छी शिक्षा जैसे नारो से ग्रामीणो को जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सूर्य नारायण पाठक ने बताया कि बच्चों को संस्कृत की शिक्षा देना आवश्यक है, संस्कृत भाषा एक महत्वपूर्ण भाषा है, सरकार भी संस्कृत भाषा के महत्व को समझते हुए इसे प्रोत्साहित कर रही।अपने बच्चों की संस्कृत शिक्षा के लिए आप सभी लोग विद्यालय में जल्द प्रवेश कराए।ऐसे में जन जन की सक्रियता से ही सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाया जा सकता है ।इस अवसर पर राजमणि मिश्र, राहुल देव पाठक एवं समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे ।
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…