Categories: Uncategorized

डॉ हरीश चंद्र यादव ने इलाहाबाद में लहराया आजमगढ़ का परचम

निर्विरोध चुने गए आक्टा के कोषाध्यक्ष दौड़ी खुशियों की लहर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ (आक्टा) 2023-2025 का चुनाव 12 अप्रैल को संपन्न हुआ, जिसमें डॉ हरिश्चन्द्र यादव शिक्षक संघ में कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले डॉ हरिश्चन्द्र यादव को यह उपलब्धि हासिल होने के बाद सिर्फ प्रयागराज ही नहीं बल्कि आजमगढ़ के लोगों में पूरी खुशी दिखाई पड़ रही है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय संघटक महाविद्यालय शिक्षक संघ के इस चुनाव में डॉ उमेश प्रताप सिंह अध्यक्ष एवं डॉ संतोष श्रीवास्तव आक्टा के महासचिव निर्वाचित हुए हैं।
वर्तमान में डॉ हरिश्चंद्र यादव सी. एम. पी. महाविद्यालय, प्रयागराज में भौतिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। डा. हरिश्चंद्र यादव मूलरूप से ग्राम एकड़ंगी, पोस्ट कोयलसा जिला आज़मगढ़ के रहने वाले हैं । उनकी प्राथमिक शिक्षा उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा से तथा ग्रेजुएशन आज़मगढ़ के शिबली नेशनल कालेज से संपन्न हुई तथा उच्च शिक्षा भौतिकी विषय से परास्नातक और पी एच डी ( डॉक्टरेट उपाधि) इलाहाबाद विश्व विद्यालय से प्राप्त किए।
उनके माता पिता के निरक्षर होने के बावजूद उन्होंने उच्च शिक्षा में यह मुक़ाम बहुत ही कठिन परिश्रम से हासिल किया, इनका चयन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक कालेज सी एम पी डिग्री कालेज में असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पद पर वर्ष 2017 में हुआ । ये सी एम पी डिग्री कालेज में अध्यापन का कार्य करते हुए मुक़ाम हासिल किए हैं। इस चुनाव में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुल ग्यारह संघटक कालेजों की हिस्सेदारी रही, जिनके बीच से कड़े मुक़ाबले में इन्हें यह सफलता हाथ लगी । डॉ हरिश्चन्द्र यादव को यह उपलब्धि मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है और सभी लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

4 hours ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

4 hours ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

4 hours ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

5 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

5 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

6 hours ago