20 दिसंबर के बाद नहीं होगा छात्रवृत्ति आवेदन

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षिक सत्र एवं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन स्तर से योजना की समय-सारिणी जारी कर दी गई है।

यह योजना कक्षा 11-12 को छोड़कर उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए लागू है। इसके अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण एवं आवेदन करना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें –इतिहास के पन्नों से सीख: बलिदान और विचार

20 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर 2025 है। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं, संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर अग्रसारण करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

संस्थानों को समय रहते सत्यापन के निर्देश

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी शिक्षण संस्थान अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना आवेदन पत्रों का परीक्षण करें। पात्र छात्रों के आवेदन समय से अग्रसारित किए जाएं और अपात्र आवेदनों को समय रहते निरस्त किया जाए, ताकि छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न है
छात्रों के लिए राहत, लापरवाही से हो सकता है नुकसान

समाज कल्याण विभाग ने सभी पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अंतिम समय में तकनीकी समस्या या दस्तावेजों की कमी के कारण आवेदन निरस्त होने की स्थिति से बचने के लिए आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए उच्च शिक्षा जारी रखने में एक महत्वपूर्ण सहारा है।

Editor CP pandey

Recent Posts

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

18 minutes ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

34 minutes ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

1 hour ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

1 hour ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

1 hour ago

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट…

1 hour ago