Categories: Newsbeat

अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के निगोही थाना पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप वर्मा (21) पुत्र विश्राम निवासी मुड़िया जमा खां, थाना निगोही, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में संदीप वर्मा और गोविंद के खिलाफ तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना निगोही में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा प्रकरण में अन्य संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गईं।पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर को निगोही थाना पुलिस की टीम ग्राम चैना रुरिया में ग्रामीण बैंक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुवायां रोड पर बैंक से करीब 50 मीटर की दूरी पर पुलिस ने नामजद आरोपी संदीप वर्मा को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिलशाद खां, उपनिरीक्षक नितिन कुमार और कांस्टेबल हरीश कुमार शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

4 minutes ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

46 minutes ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

51 minutes ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

51 minutes ago

23 अक्टूबर को आगरा में होगा शिक्षक-स्नातक चुनाव

मतपत्र पर ऐसे दर्ज करें वरीयता, पहचान के लिए 10 दस्तावेज मान्य; डीएम ने दिए…

1 hour ago