फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी कर रहे सफाईकर्मी हुआ बर्खास्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पाण्डेय ने बताया है कि सफाईकर्मी कांति देवी को सम्यक जांचोपरांत फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने की पुष्टि होने पर नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कांति देवी द्वारा शासनादेश में उल्लिखित नियम के विरूद्ध फर्जी कागजात जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र लगाकर सफाई कर्मी की नौकरी प्राप्त करने का आपराधिक कृत्य किया गया है जिसके लिये वे पूर्ण रूप से दोषी हैं।
डीपीआरओ ने बताया है कि अभिलेखानुसार कांति देवी को वेतन एवं अन्य मदों में मु0 5535323 (पचपन लाख पैंतीस हजार तीन सौ तेईस ) रू० का भुगतान किया गया है। कांति देवी को निर्देशित किया गया है कि उक्त शासकीय धनराशि जिला कोषागार, देवरिया के सम्बन्धित हेड में पत्र प्राप्ति के एक पक्ष के अन्दर जमा कराते हुए जमा रसीद जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनसे उक्त धनराशि की वसूली भू राजस्व की भांति कराने की कार्यवाही प्रख्यापित कर दी जायेगी जिसका सम्पूर्ण उत्तदायित्व कान्ती देवी का होगा।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खण्ड रुद्रपुर को निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्ति के तीन दिवस के अन्दर कांति देवी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में सम्बन्धित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उसकी सूचना कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

rkpnews@desk

Recent Posts

रेल हादसे में दंपती की दर्दनाक मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के चकिया गांव…

7 minutes ago

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के काफिले की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, दो कारों में आमने-सामने टक्कर, पांच लोग घायल

अमृतसर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पंजाब के गुरदासपुर जिले में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ…

16 minutes ago

💥 “सचिवों का संग्राम: बीडीओ परतावल के खिलाफ फूटा आक्रोश, एकतरफा कार्रवाई से भड़के पंचायत सचिव”

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल में पंचायत सचिवों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) संतोष यादव…

18 minutes ago

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मंदिर का धन देवता की संपत्ति, सरकार का नहीं; ट्रस्टी केवल संरक्षक, दुरुपयोग पर वसूली के आदेश

शिमला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंदिरों की आय और दान राशि…

21 minutes ago

‘महाभारत’ के कर्ण पंकज धीर का निधन, अर्जुन बने फिरोज बोले– “एक बहुत ही अच्छे दोस्त को खो दिया”

एंटरटेनमेंट (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में कर्ण का यादगार किरदार निभाने वाले…

2 hours ago

इंस्टाग्राम पर दोस्ती बनी खौफनाक: मिलने से इनकार पर महिला के बेटे का अपहरण, लखनऊ से दिल्ली पुलिस ने किया रेस्क्यू

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दक्षिण पूर्व दिल्ली की अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने…

2 hours ago