अंधेरी एमआईडीसी में हुआ सैकडों करोड़ का घोटाला

विकासक के खिलाफ धरने पर बैठी जनता

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। जहां केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को घर देने का प्रयास किया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ अंधेरी पूर्व के एमआईडीसी में गरीबों का घर छीनकर उन्हें बेघर कर दिया गया है, और इसमें भूखंड क्रमांक 18,26 व सी7 और सी8 में हजारों फ्लैट बनाये गये हैं जिसमे, झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना के तहत घोटाला हुआ है।इस क्षेत्र के विकासक बिल्डर विमल शाह द्वारा इस योजना के तहत घर बनाना था और बनाया भी गया । परंतु जिसे मिलना था उन्हें नही मिला । उन घरों में वह रह रहे हैं जिनका यहां कुछ भी नही था।और इसमें नेता, एमआईडीसी के अधिकारी व पुलिस के लोग घोटाले में शामिल है। विमल शाह और मुरजी के खिलाफ जनता धरने पर बैठी है। आज जनता का सब्र का बांध टूट गया और सैकड़ो की संख्या में लोग विकासक विमल शाह व भाजपा नेता मुरजी पटेल के विरुद्ध उद्दोग सारथी कार्यालय के सामने उपोषण और आमरण अनशन पर बैठ गये है। धरने पर बैठे अविनाश राठौर ने बताया कि 239 फ्लैट का घोटाला हुआ है। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व नगरसेवक मुरजी पटेल मुख्य भूमिका में है। और पटेल ने गरीबों का आशियाना उजाड़ दिया और योजना के तहत मिले घरों को मिलीभगत कर मोटी रकम लेकर बाहर के लोगों को घरों में रहने के लिए घुसा दिया। और असली घर मालिक दर दर की ठोकरें खाने के लिए मजबूर है। और लोगों ने यहां तक बताया कि हमें ना घर मिला और ना ही घर भाड़ा मिल रहा है इसमें मुख्य रूप से विकासक विमल शाह, उनका खासमखास मुरजी पटेल, एमआईडीसी के भ्रष्ट अधिकारी व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत है। धरने पर बैठे लोगों ने कहा है कि जब तक हम सबको हमारा घर नही मिल जाता है तब तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा। जानकारी के अनुसार इन अवैध घरों में रहने वालों को खाली करने का नोटिस भी दिया गया है फिर भी फ्लैट खाली नही हो पाया है।अब आने वाला समय ही बतायेगा क्या इन्हें इनका घर मिलेगा या इनके भाग्य में भटकना ही लिखा है।

Karan Pandey

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

53 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

14 hours ago