संकट में सहारा बना एसबीआई: दो दिवंगत ग्राहकों के परिजनों को मिली करोड़ों की बीमा सहायता

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। कठिन परिस्थितियों में संवेदनशील बैंकिंग सेवा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारतीय स्टेट बैंक की विकास भवन शाखा ने दो दिवंगत ग्राहकों के परिजनों को बीमा दावों की बड़ी राशि प्रदान कर आर्थिक राहत दी। शाखा की त्वरित कार्रवाई और सहयोग से दोनों परिवारों को न केवल वित्तीय संबल मिला, बल्कि उनके ऊपर से ऋण का बोझ भी कम हो गया।
विकास भवन शाखा से गृह ऋण लेने वाले वेदप्रकाश ने बैंक के मार्गदर्शन में एसबीआई जीवन बीमा की ₹1.15 करोड़ की जीवन बीमा पॉलिसी ली थी। दुर्भाग्यवश केवल दो प्रीमियम जमा करने के बाद उनका आकस्मिक निधन हो गया। शाखा ने तत्परता दिखाते हुए सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कराईं और बीमा दावा प्रक्रिया को तेजी से निष्पादित कराया। बीमा राशि उनकी पत्नी गिरिजा को प्रदान की जा रही है, जिससे गृह ऋण का पूर्ण समापन कर मकान के मूल दस्तावेज परिवार को सौंपे जाएंगे।
इसी क्रम में जिला कलेक्ट्रेट के कर्मचारी परसुराम की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनका वेतन खाता विकास भवन शाखा में संचालित था, जिसमें राज्य सरकार की वेतन पैकेज योजना के अंतर्गत व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा सुविधा शामिल थी। दावा प्रक्रिया पूरी होने पर ₹50 लाख की बीमा राशि उनकी पत्नी ब्रह्मावती को प्रदान की जा रही है। इस सहायता से उनका व्यक्तिगत ऋण भी समायोजित किया जाएगा, जिससे परिवार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
विकास भवन शाखा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक कुमार आनंद, क्षेत्रीय प्रबंधक अभय श्रीवास्तव तथा शाखा प्रबंधक मयंक कपूर ने दोनों लाभार्थियों को औपचारिक रूप से चेक सौंपे और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि बैंक हर परिस्थिति में अपने ग्राहकों के साथ खड़ा रहेगा।
उप महाप्रबंधक कुमार आनंद ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवा देना नहीं, बल्कि जरूरत के समय ग्राहकों और उनके परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना भी है। वहीं क्षेत्रीय प्रबंधक अभय श्रीवास्तव ने बीमा सुविधाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और दावा प्रक्रिया को सरल बनाने को बैंक की प्राथमिकता बताया।
यह पहल दर्शाती है कि सही समय पर लिया गया बीमा कवर और बैंक का सक्रिय सहयोग किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में परिवारों के लिए मजबूत आर्थिक सुरक्षा कवच साबित हो सकता है।

rkpshomnath

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

4 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

6 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

6 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

6 hours ago