डीएम-एसपी का जिला कारागार पर औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की कारागार व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की हकीकत परखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों के अचानक पहुंचने से जेल प्रशासन में हलचल देखी गई और व्यवस्थाओं को लेकर गहन पड़ताल की गई।
निरीक्षण के दौरान डीएम-एसपी ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला तथा पूरे जेल परिसर का विस्तार से निरीक्षण कर साफ- सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और बंदियों को मिल रही सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। पाकशाला में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। कई बंदियों ने न्यायिक प्रक्रियाओं, पेशी तथा अन्य व्यवस्थागत समस्याओं की जानकारी दी, जिस पर डीएम ने जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों से समन्वय कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदियों के अधिकारों और मानवीय सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने जमानत, पेशी, गवाही और अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं को सुचारु बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय स्थापित कर बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही जेल मैन्युअल के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर चिकित्सकीय जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और उसे पूरी तरह व्यवस्थित रखने तथा सभी संवेदनशील स्थानों की 24×7 निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जेल परिसर में सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने और नियमित निगरानी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
निरीक्षण के दौरान हाई सिक्योरिटी बैरक के हैंडओवर की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि संवेदनशील बंदियों की सुरक्षा और निगरानी और अधिक प्रभावी हो सके।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक बृज किशोर गौतम सहित अन्य कारागार अधिकारी मौजूद रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

3 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

5 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

7 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

7 hours ago

सर्दियों में गीजर ऑन करने से पहले सावधान! इन गलतियों से हो सकता है नुकसान

4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…

7 hours ago