हरियाली पर आरा, लकड़कट्टे हो रहे मालामाल

बिना परमिट के काटे गए 10 पेड़ शीशम

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ वृक्षारोपण कराकर हरियाली को कायम करना चाहती है।दूसरी तरफ विभागीय लापरवाही के कारण हरे पेड़ की कटान रुक नहीं रही है।ऐसे में हरियाली कायम रखना नामुमकिन है। बरहवा रेंज के अंतर्गत ग्राम लोहेपनिया में पिछले दिनों लकड़कट्टों ने10 पेड़ शीशम के बिना परमिट के ही काट डाले । क्षेत्रीय लोग अजीज, नक्के, शिवराम, राजू आदि ने बताया कि ठेकेदार ने 20पेड़ शीशम का खरीदा है मौका पाते ही एक-एक पेड़ काट रहे हैं, क्षेत्र में बढ़ रही अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग बौना साबित हो रहा है।एक तरफ जहां सरकार हरे पेड़ लगवाने का कार्य कर रही है वहीं दूसरी तरफ लकड़कट्टो के द्वारा क्षेत्र में लगे पेड़ काटकर वीरान किया जा रहा है। बरहवा रेंज के रेंजर केपी सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम भेज कर जांच कराई जा रही है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

कतर्नियाघाट में तेंदुए का आतंक, फूस के घर में सो रही 86 वर्षीय वृद्धा की मौत

एक सप्ताह से तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग…

1 hour ago

हाईवे किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत की वजह स्पष्ट करने में जुटी बहराइच…

1 hour ago

सुबह-सुबह पुलिस ने संभाली कमान, देवरिया में सुरक्षा को लेकर चला बड़ा अभियान

देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…

8 hours ago

दिल्ली-मुंबई से बिहार जाने वालों के लिए राहत, इन 8 स्पेशल ट्रेनों से सफर होगा आसान

छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…

8 hours ago

टाटा संस चेयरमैन पद पर चंद्रशेखरन की वापसी, फैसले के बाद खुला नया विवाद

एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…

8 hours ago