एक वोट से सविता राय पत्नी रामाश्रय राय हुई प्रधान

शुरू से अंत तक 1/1 मतपत्रों के लिए होती रही जद्दोजहद

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को जमसर गांव की हुई मतगणना।सविता राय को 581 और रंजना राज को मिले 580 मत।प्रत्याशी व प्रत्याशी के एजेंट कर्मचारियों अधिकारियों के बीच सीसीटीवी कैमरे की नजर में शुचिता बनाए रखते हुए हुई मतगणना।शुक्रवार को कुल 9 वोट इनवैलिड हुए।
सविता राय को 581, रंजना राज 580 ,अनुराधा 28 ,कौशल्या 236 ,ममता 222, शैलेश 67, और सरिता को 33 मत प्राप्त हुए। 09 वोट इनवैलिड हुआ।
आज सुबह 10:00 बजे के लगभग कलेक्ट्रेट के दूसरे तल पर मतगणना तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष यादव की देखरेख में शुरू हुई।अजमतगढ़ विकासखंड के जमसर गांव में संपन्न हुए ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना फिर से शुक्रवार की सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में हुई। बता दें कि यहां एक वोट के अंतर से हार जीत हुई थी। परिणाम घोषित होने के बाद दूसरा पक्ष तहसील न्यायालय में दोबारा मतगणना कराए जाने के लिए याचिका दाखिल किया था। कोर्ट के आदेश पर अब दोबारा इस गांव की मतगणना कलेक्ट्रेट आजमगढ़ में कराई गई ।जमसर गांव में 19 अप्रैल 20 को पंचायत चुनाव का मतदान हुआ था और 2 मई 2020 को मतगणना हुई थी ।
मतगणना में जमसर ग्राम सभा के प्रधान पद के प्रत्याशी सविता पत्नी रामाश्रय राय 582 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही और रंजना राज पत्नी मनीराम को 583 मत पाकर विजई हुई थी। सविता द्वारा कई बार रिकाउंटिंग के लिए कहा गया, पर काउंटिंग न कराकर आनन-फानन में विजेता घोषित कर दिया गया था । इस मामले को लेकर सविता राय ने सगड़ी तहसील के एसडीएम न्यायालय में याचिका दाखिल किया था । दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने जमसर गांव की 21 अप्रैल 2023 को मतगणना कराने का निर्णय लिया था । जबकि दूसरे पक्ष द्वारा हाई कोर्ट में अपील दाखिल की गई जिसमें 19 अप्रैल को दोनों पक्ष को सुनते हुए बहस हुई और अपील में न्यायमूर्ति ने मतगणना स्थगित करने से मना कर दिया, कहां की मतगणना हम नहीं रोकेंगे।
उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बताया कि जमसर गांव की मतगणना सुबह 9:00 बजे से द्वितीय तल कलेक्ट्रेट पर कमरा नंबर 50 में हुई। जिसमें तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह और खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष कुमार यादव की देखरेख में शुरू हुई।
कुल 1847 वोट पड़े खारिज मतों की संख्या 109 हो गई।

rkpshomnath

Recent Posts

दर्शक हिंदी वाला, कमाई हिंदी से… फिर इंटरव्यू अंग्रेजी में क्यों?

दर्शक, कमाई और पहचान हिंदी की, सितारों की जुबान अंग्रेजी...! हिन्दी दिवस विशेष व्यंग्य अपनी…

1 hour ago

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

1 hour ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

2 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

5 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

6 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

23 hours ago