सांसद ने गौरैया संरक्षण के लिए मिथिलेश को किया सम्मानित
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)मोतीपुर अपने निजी खर्च से गौरैया बचाओ अभियान चला रहे, तहसील मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत गुलरा के भज्जापुरवा निवासी दोनों पैरों से दिव्यांग मिथिलेश जायसवाल को कैसरगंज सांसद ने प्रशस्ति पत्र मैडल तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया । गौरैया बचाओ अभियान प्रदर्शनी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। जनपद गोंडा के नंदिनी नगर स्नातकोत्तर महाविद्यालय नवाबगंज में आयोजित किसान संगोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के साथ ही प्राकृतिक खेती को प्रेरित करने के लिए किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले में मिथिलेश जायसवाल द्वारा गौरैया बचाओ अभियान प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ,विशिष्ट अतिथि पद्मश्री सेठ पाल सिंह सहारनपुर , पद्मश्री कमल सिंह चौहान सोनीपत, पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह वाराणसी, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक शैलेंद्र सिंह वाराणसी ,विधायक प्रतीक भूषण, करनैलगंज विधायक अजय सिंह , पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने अवलोकन कर सराहना की।कार्यक्रम में पांच सौ लोगों को जागरूकता पंपलेट देकर गौरैया बचाओ अभियान की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कैसरगंज सासंद बृजभूषण शरण सिंह ने किसानों की हितैषी कह जाने वाली चिड़िया गौरैया के संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिथिलेश जायसवाल को प्रशस्ति पत्र मेडल तथा पांच सौ रूपये नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। मिथिलेश जायसवाल ने बताया कि गौरैया बचाओ अभियान की लोग लगातार सराहना कर रहे हैं। सांसद द्वारा मिले इस सम्मान से और भी बेहतर कार्य करने की ऊर्जा मिली है। गौरैया किसानों की हितैषी चिड़िया है इसे बचाने के लिए सभी लोग सहयोग करें । इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र प्रथम बहराइच के अध्यक्ष एंव वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ बीपी शाही ,वैज्ञानिक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह ,डॉ अरुण राजभर, रईस खान विजय जायसवाल सहित हजारों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…