मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के ब्रह्म स्थान स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल से नर्सिंग कॉलेज में प्रशिक्षणरत छात्र-छात्राओं की रैली निकाली गयी, जिसमें सभी छात्र छात्राओं ने रास्ते में मिलने वाले लोगों को पौधा वितरित कर अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने की अपील की। इस अवसर पर डॉ मनीष कुमार राय के द्वारा नर्सिंग कॉलेज में प्रशिक्षणरत 400 से अधिक छात्र छात्राओं को पीतल, पाकड़, आम आदि का वृक्ष दिया गया। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं से पौधों का रोपण एवं रक्षा का वचन लिया। डॉ मनीष कुमार राय ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण का ध्यान रखना हम सब का परम दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज के समय में पर्यावरण असंतुलित हो गया है, जिसका कारण बढ़ती आबादी औद्योगिकीकरण और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन है और इसकी वजह से आज विश्व का तापमान निरंतर बढ़ रहा है। जिस को बचाने के लिए हम सभी लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य डॉ रवि कुमार, बीआर आशीष, भुपनेश शर्मा, रेनू, राधेश्याम, श्वेता, निधि,दीपशिखा, तृप्ति, सुनैना, पूजा आदि लोग उपस्थित रहे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…