समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सत्येन्द्र यादव ‘राजू’ को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय बलिया जनपद के समाजसेवी सत्येन्द्र यादव ‘राजू’ सोनभद्र जिले में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। प्रगति फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा दुद्धी (सोनभद्र) में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें “वीर बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता सम्मान” से नवाजा गया। इस सम्मान के मिलने से बलिया जिले के साथ-साथ सिकंदरपुर क्षेत्र के लोगों में भी खुशी की लहर है। सम्मान समारोह में दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सोनभद्र नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक रूबी प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत राबर्ट्सगंज के चेयरमैन तथा दुद्धी नगर पंचायत के चेयरमैन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र अग्रहरी और कार्यक्रम संयोजक विकास अग्रहरी ने सत्येन्द्र यादव ‘राजू’ को प्रमाणपत्र, मोमेंटो और मेडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों से आए सौ से अधिक रक्तदाताओं, समाजसेवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों का उत्साहवर्धन करना था। सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम सभा ढोरीडीह निवासी सत्येन्द्र यादव ‘राजू’ लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे “मित्र सहायता परिवार” संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति लोगों को प्रेरित करते रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू अब तक स्वयं 21 बार रक्तदान कर चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने लगभग एक हजार से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर समाज में मानव सेवा का संदेश फैलाया है।रक्तदान के अलावा वे गरीब और अनाथ परिवारों की बेटियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में भी सक्रिय रूप से सहयोग करते रहे हैं। अब तक लगभग 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदा कराने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ जैसे विशेष अवसरों पर जरूरतमंद बच्चों को शैक्षिक सामग्री वितरित करना, वस्त्र वितरण, पौधारोपण तथा असहाय लोगों की मदद जैसे सामाजिक कार्यों में भी वे लगातार जुटे रहते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सत्येन्द्र यादव ‘राजू’ के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की वजह से समाज में सेवा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। आयोजकों ने भी इस सम्मान को उनके निरंतर सामाजिक प्रयासों की पहचान बताते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

15 minutes ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

54 minutes ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

58 minutes ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

1 hour ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

1 hour ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

1 hour ago